JIPMER 2024 में अप्लाई करने की आखिरी डेट कल,इस लिंक से जल्द भरें फॉर्म
Dolly patil | Aug 17, 2024, 16:08 IST
JIPMER Recruitment
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने बंपर पदों पर भर्ती करने का फैसला किया है। इसके लिए उम्मीदवार फटाफट आवेदन कर लें।
नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है। दरअसलजवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन (Jawaharlal Institute of Post Graduate Medical Education )की तरफ से JIPMER पुडुचेरी में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती अभियान के साइट पर जाकर jipmer.edu.in आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस अभियान के लिए आवेदन करने की आखिरी डेट 19 अगस्त 2024 तय की गई है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती अभियान के जरिए ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती अभियान कुल 209 रिक्ति पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। बता दें कि अभियान के तहत ग्रुप बी में कुल 169 रिक्ति पदों को भरा जाएगा और ग्रुप सी के लिए 40 रिक्ति पद हैं।
नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती अभियान के लिए परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी। साथ ही आवेदक अपने हॉल टिकट 2 सितंबर 2024 से डाउनलोड कर सकेंगे।
अप्लाई करने वाले सभी यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 1500 रुपए का शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के लिए शुल्क 1200 रुपए है। हालांकि पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
![dolly patil]()
कितने पदों पर होगी भर्ती
कब होगी परीक्षा
आवेदन शुल्क
कैसे करें आवेदन
- पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
- फिर उम्मीदवार जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र को सबमिट कर दें।
- इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
dolly patil
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari