मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में निकली कई पदों पर भर्ती, लिंक से फौरन करें अप्लाई

Dolly patil | Sept 13, 2024, 11:14 IST
Share
MDL Recruitment
MDL Recruitment

सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल हाल ही में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

अगर आप भी लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। दरअसल मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। बता दें कि यहां नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए 11 सितंबर से ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन भर्ती के लिए 1 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

किन पदों पर कितनी भर्ती

पद का नाम

वैकेंसी

ए सी रेफ्रिजरेशन मैकेनिक

02

चिपर ग्राइंडर

15

कंप्रेसर अटेंडेंट

05

डीजल कम मोटर मैकेनिक

05

ड्राइवर

03

इलेक्ट्रिक क्रेन ऑपरेटर

15

इलेक्ट्रीशियन

15

इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक

04

फिटर

18

हिंदी ट्रांसलेटर

01

जूनियर डॉट्सैन (मैकेनिकल)

04

जूनियर क्यू सी इंस्पेक्टर (मैकेनिकल)

12

पाइप फिटर

10

जूनियर क्यू सी इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल)

07

जूनियर प्लैनर एस्टीमेटर (सिविल)

01

मिलव्राइट मैकेनिक

05

पेंटर

10

रिगर

10

स्टोर कीपर

06

स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर

02

फायर फाइटर

26

सेल मेकर

03

सिक्योरिटी स्पॉय

04

यूटिलिटी हैंड

14

मास्टर 1st क्लास

01

कुल

176

योग्यता

नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं/12वीं/ITI/ग्रेजुएट/ इंजीनियरिंग डिप्लोमा/मास्टर आदि की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

नॉन एग्जीक्यूटिव की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए। इसी के साथ उम्र की गणना 1 सितंबर 2024 के आधार पर की जाएगी। बता दें कि मास्टर Ist क्लास ट्रेड के लिए ऊपरी एज लिमिट 48 वर्ष तय की गई है।

चयन प्रक्रिया

नोटिफिकेशन के मुताबिकइन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, अनुभव, ट्रेड/स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। हालांकि ट्रेड और स्किल टेस्ट सिर्फ क्वालिफाइंग होंगे।

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन के दौरान सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 354 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। इसी के साथ एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं लेगेंगा।

अन्य जानकारी

मझगांव डॉक की यह वैकेंसी 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट बेस पर की जाएगी। हालांकि प्रोजेक्ट की जरूरत के मुताबिक इसे 01+01 साल के लिए आगे एक्सटेंड भी किया जा सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड
  • Mazgaon Dock Shipbuilders Limited
  • Mazgaon Dock Shipbuilders Limited Recruitment
  • मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड भर्ति
  • MDL Recruitment
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि