MP पावर जनरेटिंग कंपनी में इंजीनियर की भर्ती, 1 लाख 77 हजार सैलरी
Vikram Jain | Oct 26, 2024, 03:30 IST
MP Power Generating Company Limited has announced recruitment for engineer posts
मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने असिस्टेंट इंजीनियर के 44 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू हो गई है।
Madhya Pradesh Power Generating Company Recruitment 2024 : विद्युत विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे इंजीनियरों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर के 44 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड की वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर जाकर 20 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इन सभी पदों के लिए एक साल ट्रेनिंग होगी।
कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से संबंधित क्षेत्र में बीई/ बीटेक, एमटेक डिग्री होना जरूरी है।
सिलेक्शन होने पर उम्मीदवार को 56 हजार 100 से लेकर 1 लाख 77 हजार 500 रुपए प्रतिमाह।
क्वालिफिकेशन
44 पदों पर भर्ती
- मैकेनिकल : 13 पद
- इलेक्ट्रिकल : 15 पद
- इलेक्ट्रॉनिक : 16 पद
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- मेरिट लिस्ट तैयार होगी
- सिलेक्ट कैंडिडेट का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
एज लिमिट
- न्यूनतम : 21 साल
- अधिकतम : 40 साल
आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट को ऊपरी आयु में नियम के अनुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गिनती 1 जनवरी 2024 के अनुसान की जाएगी।
फीस
- सामान्य के लिए 1200 रुपए
- एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के लिए 600 रुपए
सैलरी
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Careers में जाकर करेंट ओपनिंग पर क्लिक करें।
- भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- Apply लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। फीस भरकर फॉर्म सब्मिट कर दें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पुलिस अब रिक्रूटर और सरगना तक पहुंचेगी; साइबर अपराधों पर लगाम लगाने की नई रणनीति
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल
By Jageshwar prasad
बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन का पूरा हक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बकाया-ब्याज की मांग
By Ratan Kumar Mishra
छत्तीसगढ़ में OPS की मांग तेज: रायपुर में महारैली, सामूहिक अवकाश पर जाएंगे बिजली कर्मी, सरकार को अल्टीमेटम
By Harrison Masih
राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत
By
तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें
By Amresh Kushwaha
90% युवा-युवतियां DJ पर नशे में नाचते हैं, पांच बच्चों वाले बयान के बाद फिर चर्चा में भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल
By Aman Vaishnav