छत्तीसगढ़ में मिल रही शानदार सरकारी नौकरी, बस NHM Bilaspur Vacancy में करें अप्लाई

Manya Jain | Feb 19, 2026, 23:32 IST
nhm-bilaspur-recruitment-2026-attendant-mpw-staff-nurse
बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग ने 146 संविदा पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें स्टाफ नर्स, अटेंडेंट और फिजियोथेरेपिस्ट जैसे पद शामिल हैं। आवेदन 13 फरवरी से शुरू हो गए हैं।

सरकारी नौकरी. छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में सुनहरा मौका है। बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग ने भर्ती की नोटिफिकेशन जारी किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पद भरे (sarkari naukri) जाएंगे। कुल 146 पदों के लिए यह अभियान शुरू हुआ है।



इसमें नर्स, अटेंडेंट और फिजियोथेरेपिस्ट जैसे पद शामिल हैं। नर्सिंग ऑफिसर और एमपीडब्ल्यू के पद भी खाली हैं। आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चलेगी।



इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन (govt jobs 2026) कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरीभर्ती प्रक्रिया पूरी तरह संविदा आधार पर आयोजित होगी।



पदों की जानकारी और एलिजिबिलिटी

  • नर्सिंग स्टाफ: अगर आप स्टाफ नर्स या नर्सिंग ऑफिसर बनना चाहते हैं, तो आपके पास B.Sc नर्सिंग या GNM की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल में आपका रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
  • MPW (पुरुष): इस पद के लिए 12वीं पास (बायोलॉजी विषय के साथ) होना अनिवार्य है। इसके साथ ही एक साल का मल्टीपर्पस वर्कर डिप्लोमा भी चाहिए।
  • फार्मासिस्ट: आपके पास फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा (कम से कम 50% नंबरों के साथ) होना चाहिए। फार्मासिस्ट काउंसिल में आपका नाम दर्ज होना भी आवश्यक है।
  • अटेंडेंट और अन्य (फोर्थ क्लास): इन पदों के लिए पढ़ाई की शर्त बहुत कम है। अगर आप 8वीं या 10वीं पास हैं, तो आप आवेदन कर सकते हैं।
  • ब्लॉक डेटा मैनेजर: इस पद के लिए ग्रेजुएशन (55% नंबरों के साथ) होना जरूरी है। साथ ही कंप्यूटर कोर्स जैसे PGDCA या BCA की डिग्री होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण टिप: छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को इस भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। अन्य राज्यों के उम्मीदवारों पर विचार तभी किया जाएगा जब स्थानीय पात्र उम्मीदवार उपलब्ध न हों।



आयु सीमा और सैलरी

  • उम्र सीमा (Age Limit): आपकी उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 64 साल होनी चाहिए। उम्र की गिनती 1 जनवरी 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र में छूट भी मिलेगी।
  • सैलरी (Salary): चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने8 हजार 800 से 21 हजार रुपए तक की तनख्वाह मिलेगी। यह सैलरी आपके पद (Post) के हिसाब से तय होगी। याद रहे कि ये सभी पद संविदा (Contract) पर आधारित हैं।

चयन प्रक्रिया

  1. छंटनी (स्क्रूटनी): सबसे पहले आपके ऑनलाइन फॉर्म की जांच होगी। जो लोग नियमों पर खरे उतरेंगे, उन्हें आगे चुना जाएगा।
  2. लिखित और स्किल टेस्ट: खाली पदों के मुकाबले 5 से 10 गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। इसमें आपकी काबिलियत परखने के लिए परीक्षा होगी।
  3. मैरिट लिस्ट: फाइनल लिस्ट तीन चीजों से बनेगी। इसमें आपकी पढ़ाई के नंबर, लिखित परीक्षा के अंक और पुराने अनुभव को जोड़ा जाएगा।
  4. कागजों की जाँच: जो उम्मीदवार पास होंगे, उन्हें अपने असली सर्टिफिकेट दिखाने होंगे। विभाग आपके सभी दस्तावेजों की बारीकी से पुष्टि करेगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. वेबसाइट खोलें: सबसे पहले बिलासपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.bilaspur.gov.in पर जाएँ।
  2. लिंक ढूँढें: यहाँ 'Recruitment' या 'Notice' वाले हिस्से में जाकर "NHM Contract Recruitment" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. फॉर्म भरें: अपना रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म में अपनी निजी और पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी जानकारी बिल्कुल सही-सही भरें।
  4. कागज अपलोड करें: अपनी मार्कशीट, एड्रेस प्रूफ और जरूरी सर्टिफिकेट्स को स्कैन करके वेबसाइट पर अपलोड कर दें।
  5. फीस और सबमिट: अगर फीस माँगी गई है तो उसे ऑनलाइन भरें और आखिर में फॉर्म को 'Submit' कर दें।
  6. प्रिंट लें: भविष्य में काम आने के लिए भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास जरूर रख लें।

Official Notification PDF Click Here



Apply Online Link Click Here



ये भी पढ़ें...



राजस्थान सरकारी विभाग में भर्ती, 20 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन



भारतीय नौसेना SSC ऑफिसर भर्ती, 260 पदों के लिए आवेदन शुरू



यंत्र इंडिया लिमिटेड भर्ती, तीन हजार से ज्यादा पदों पर 10वीं पास को मौका



बदल गए यूपीएससी कैडर अलॉटमेंट के नियम, अब ऐसे अलॉट होगा IAS IPS Cadre





Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • NHM
  • sarkari naukri
  • छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026