NTPC Vacancy 2025 : पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए NTPC में निकली भर्ती, एक लाख तक सैलरी

Manya Jain | May 17, 2025, 16:53 IST
Share
ntpc vacancy 2025
ntpc vacancy 2025

एनटीपीसी ने हाल ही में असिस्टेंट केमिस्ट अपरेंटिस भर्ती निकाली है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो केमिस्ट्री के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं ।

भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड अपनी वृद्धि को और मजबूत करने के लिए असिस्टेंट केमिस्ट अपरेंटिस (एसीटी) पदों पर भर्ती कर रही है।

यदि आपके पास रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री है और आप इस क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो यह अवसर आपके लिए है।

📝 पदों की जानकारी

एनटीपीसी की नोटिफिकेशन के अंतर्गत अपरेंटिस असिस्टेंट केमिस्ट के 30 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 मई 2025 से शुरू होगी और 31 मई 2025 तक चलेगी।

अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.ntpc.co.in पर जाकर भर्ती से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां पढ़ें और समय रहते आवेदन कर दें।

ये भी पढ़ें...भोपाल की बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 31 मई

💼 एजुकेशन क्वालिफिकेशन

केमिस्ट्री में मास्टर डिग्री आवश्यक

💵सैलरी

इस पद के लिए पे स्केल ग्रेड E0 के आधार पर 30 हजार से 1 लाख 20 हजार रुपए है, जो अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर तय किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...MP Sarkari Naukri : बिना परीक्षा MP में मिलेगी सरकारी नौकरी, 470 पदों पर निकली भर्ती

⌛ आयु सीमा एवं आवेदन शुल्क

आयु सीमा और आवेदन शुल्क से संबंधित जानकारी जल्द ही एनटीपीसी की वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

📝 चयन प्रक्रिया

एनटीपीसी भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा या इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल है। अभ्यर्थियों को इन सभी चरणों को पास करना आवश्यक होगा।

ये भी पढ़ें...Bank of Baroda Recruitment : बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर के पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

🌐आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले एनटीपीसी के करियर पोर्टल careers.ntpc.co.in या www.ntpc.co.in पर जाएं।

“करियर” अनुभाग पर जाएं और “नौकरियां” पर क्लिक करें।

“असिस्टेंट केमिस्ट इंटर्न (ACT) भर्ती 2025” लिंक पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन पत्र भरें।

आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन जमा करें।

भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन की एक सुरक्षित प्रति रखें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

ntpc job | NTPC Jobs | JOBS 2025 | govt jobs 2025 | नई सरकारी नौकरी | सरकारी नौकरी का मौका

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • NTPC
  • सरकारी नौकरी का मौका
  • ntpc job
  • नई सरकारी नौकरी
  • NTPC Jobs
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा