रेलवे भर्ती : रेलवे में निकली 14 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, आज से करें अप्लाई

Dolly patil | Oct 02, 2024, 09:41 IST
Share
Railway Bharti 2024
Railway Bharti 2024

रेलवे टेक्नीशियन ने अपने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से टेक्नीशियन के 14,298 पदों के लिए नई भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इसके लिए विभाग ने ऑनलाइन मोड में आवेदन फार्म आमंत्रित किए हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड ( RRB ) ने आरआरबी टेक्नीशियन के 14298 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन विंडो फिर से ओपन कर दी है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन फरवरी में जारी हुआ था। बता दें कि आरआरबी के नए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन 2 अक्टूबर यानी आज से फिर शुरू होंगे। इस बार आवेदन 16 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के मुताबिक आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के तहत टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल पद पर 1092, टेक्नीशियन ग्रेड III पद पर 8052 और टेक्नीशियन ग्रेड III ( वर्कशॉप एवं पीयू ) के पद पर 5154 भर्ती की जाएगी।

योग्यता

नोटिफिकेशन के मुताबिक टेक्नीशियन ग्रेड III- उम्मीदवारें को 10वीं पास होने के साथ आईटीआई भी किया होना चाहिए।

टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल- उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या बीएससी ( फिजिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स/आईटी ) किया होना चाहिए।

उम्र सीमा

टेक्नीशियन ग्रेड फर्स्ट सिग्नल के लिए उम्र सीमा 18 से 36 साल और टेक्नीशियन ग्रेड थर्ड के लिए उम्र सीमा 18 से 33 साल है। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी ( नॉन क्रीमीलेयर ) को तीन साल, एक्स सर्विसमैन को 3 से आठ साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 8 से 15 साल की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

नोटिफिकेशन के मुताबिक आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपए है, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपए है। सीबीटी टेस्ट में बैठने के बाद आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की पूरी और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों की 400 रुपए फीस वापस कर दी जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा
  • govt jobs
  • RRB
  • भारतीय रेलवे में आरआरबी भर्तीयां
  • rrb technician 2024
  • Govt Jobs 2024
  • सरकारी नौकरी 2024
  • आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती
  • रेलवे भर्ती बोर्ड
  • आरआरबी टेक्नीशियन
  • आरआरबी
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट

By Mukesh Sharma

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन

By Neel Tiwari

इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार

By Mukesh Sharma

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?

By Ramanand Tiwari

एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग

By Manya Jain

भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...