रेलवे में निकली 10 हजार 884 पदों पर भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी

Dolly patil | Jul 26, 2024, 10:32 IST
Share
c
c

रेलवे भर्ती बोर्ड ( RRB ) रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई हैं। यह भर्ती नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के रिक्त पदों पर को भरने की लिए निकाली गई है।

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। दरअसल हाल ही में रेलवे ने10 हजार 884 पदों पर भर्ती निकाली है। इसी के साथ अलग-अलग रेल भर्ती बोर्ड ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। नियुक्ति की सूचना भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी।

कौन से पदों पर भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से अकाउंट क्लर्क सह टाइपिस्ट, कमर्शियल सह टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क के पदों पर अंडर ग्रेजुएट भर्ती होंगे।

इसी के साथ गुड्स ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, चीफ कॉमर्शियल सह टिकट सुपरवाइजर, जूनियर अकाउंट सहायक सह टाइपिस्ट एवं सीनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट के पद भी ग्रेजुएट्स के लिए हैं।

जानकारी के मुताबिक इसके लिए नियुक्तियां 16 जोन के अलावा उत्पादन इकाइयों (production units) के लिए भी होने वाली है। उत्पादन इकाइयों में 154 और रेलवे जोनल में 10,730 पद भरे जाएंगे।

कहां कितने पद

  • पूर्व मध्य 247
  • मध्य 1243
  • पूर्व तटीय 778
  • पूर्व 1079
  • उत्तर मध्य 616
  • पूर्वोत्तर 246
  • उत्तर सीमांत 773
  • उत्तर 816

भर्ती कैलेंडर

रेलवे में नियमित रूप से भर्तीयों के लिए इस वर्ष भर्ती कैलेंडर भी लागू किया गया है। इसके मुताबिक हर तीन महीने में नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक इसके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड और रेलवे भर्ती सेल कार्यालयों को निर्देश दिए गएं हैं।

सैलरी

आपको बता दें कि चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार विभिन्न पे लेवल के आधार पर न्यूनतम 18 हजार 900 रूपए से 67 हजार 600 रूपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

कैसे होगा चयन

रेलवे की इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों का चयन चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और पद अनुसार कौशल परिक्षण के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

रेलवे एनटीपीसी वैकेंसी 2024 में सामान्य श्रेणी, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 500 रूपए आवेदन शुल्क रखा गया है।

साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवार, भूतपूर्व सैनिक समेत अन्य सभी श्रेणियों के लिए 250 रूपए आवेदन शुल्क रखा गया है। आवेदकों को एप्लीकेशन फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में करना होगा।

योग्यता

Name Of Post

Qualification

Commercial Apprentice (CA)

स्नातक

Senior Clerk-Cum-Typist

स्नातक + हिंदी/अंग्रेजी में टाइपिंग का नॉलेज

Traffic Apprentice (TA)

स्नातक

Inquiry Cum Reservation Clerk

स्नातक

Assistant Station Master (ASM)

स्नातक

Junior Accounts Assistant Cum Typist

स्नातक + हिंदी/अंग्रेजी में टाइपिंग नॉलेज

RRB Goods Guard

स्नातक

Traffic Assistant

स्नातक

Senior Time Keeper

स्नातक + टाइपिंग नॉलेज

आयु सीमा

नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष से 33 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • इंडियन रेलवे
  • RAILWAY
  • रेलवे
  • indian railway recruitemet
इंदौर के 1.36 लाख वोटरों के नाम SIR में कटे, चुनाव आयोग के पास डिजिटल डेटा नहीं, RTI से खुली पोल

By Amresh Kushwaha

इंदौर के 1.36 लाख वोटरों के नाम SIR में कटे, चुनाव आयोग के पास डिजिटल डेटा नहीं, RTI से खुली पोल
बाड़मेर में होमगार्ड भर्ती का बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी सर्टिफिकेट जमा करवाने वाले 17 अभ्यर्थी पकड़े

By Jageshwar prasad

बाड़मेर में होमगार्ड भर्ती का बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी सर्टिफिकेट जमा करवाने वाले 17 अभ्यर्थी पकड़े
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस की क्रॉस वोटिंग जांच, सीपी जोशी की अध्यक्षता में कमेटी गठित

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस की क्रॉस वोटिंग जांच, सीपी जोशी की अध्यक्षता में कमेटी गठित
क्रिप्टो निवेश के नाम पर 100 करोड़ की ठगी, फर्जी वेबसाइट बनाकर लगाया चूना, 2 गिरफ्तार

By Ashish Bhardwaj

क्रिप्टो निवेश के नाम पर 100 करोड़ की ठगी, फर्जी वेबसाइट बनाकर लगाया चूना, 2 गिरफ्तार
जामताड़ा के बाद अब एमपी में साइबर ठगी के ठिकाने: सैलरी-कमीशन पर भर्ती, ग्वालियर से अमरीका तक ठगी

By Arohi Raj

जामताड़ा के बाद अब एमपी में साइबर ठगी के ठिकाने: सैलरी-कमीशन पर भर्ती, ग्वालियर से अमरीका तक ठगी
अब उज्जैन महाकाल मंदिर से खाली हाथ नहीं लौटेंगे श्रद्धालु, भक्तों को फ्री मिलेगा बाबा का प्रसाद और बेलपत्र

By Kaushiki

अब उज्जैन महाकाल मंदिर से खाली हाथ नहीं लौटेंगे श्रद्धालु, भक्तों को फ्री मिलेगा बाबा का प्रसाद और बेलपत्र
कामधेनु विश्वविद्यालय की भर्ती पर राजभवन ने लगाई रोक, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले- सच्चाई आएगी सामने

By Harrison Masih

कामधेनु विश्वविद्यालय की भर्ती पर राजभवन ने लगाई रोक, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले- सच्चाई आएगी सामने