रेलवे में निकली 14 हजार 298 पदों पर भर्ती, जल्द आवेदन लिंक होगा एक्टिव
Dolly patil | Aug 23, 2024, 15:34 IST
ैि
रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन भर्ती में पदों की संख्या में बंपर इजाफा किया है। रेलवे ने इस भर्ती में 5154 पद बढ़ा दिए हैं। पहले यह भर्ती 9144 पदों पर निकाली गई थी।
रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल आरआरबी ने टेक्नीशियन भर्ती में पदों की संख्या बढ़ा दी है। इसी के साथ बता दें कि पहले जो रेलवे टेक्नीशियन भर्ती होने वाली थी वो 9 हजार 144 पदों पर की जा रही थी,लेकिन अब वही भर्ती 14 हजार 298 पदों पर की जाएगी। यानी बोर्ड ने इसमें 5,154 पदों की संख्या का इजाफा किया है।
आरआरबी टेक्नीशियन की इस भर्ती में जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वो अपने विकल्प भी बदल सकते हैं। जल्द ही प्रेफरेंस बदलने का लिंक RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। जिसके बाद उम्मीदवार 15 दिनों तक इसमें अपने मुताबिक विकल्प चुन सकते हैं।
वर्कशॉप और पीयू के लिए जो पद अलग-अलग कैटेगरी के लिए जोड़े गए हैं, उनमें उम्मीदवारों को सीईएन नंबर 02/2024 के अंतर्गत आवेदन करने का मौका भी दिया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों के योग्य है, वो भी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं और विडो खुलने के बाद इसकी वेबसाअइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन के मुताबिक आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती में सिर्फ एक ही पेपर लिया जाएगा। यह आवेदकों के लिए बड़ी राहत है। वर्ष 2018 में जब 26000 एएलपी टेक्नीशियन की भर्ती निकली थी, तब टेक्नीशियन पद के लिए दो चरणों का सीबीटी एग्जाम लिया गया था।
कब खुलेगी विंडो
कौन कर सकता है आवेदन
कितने चरण में होगी परीक्षा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari