लाखों में मिलेगी सैलरी, एचपीसीएल राजस्थान भर्ती में इंजीनियर्स के लिए मौका
Manya Jain | May 17, 2026, 17:09 IST
Rajasthan HPCL Refinery Govt Jobs 2026
एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी ने 129 पदों पर भर्ती की नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत जूनियर एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट इंजीनियर, सीनियर इंजीनियर और मेडिकल ऑफिसर के पद भरे जाएंगे।
Govt Jobs 2026. HPCLराजस्थान रिफाइनरी ने बंपर भर्ती निकाली है। यहां कुल 129 पदों पर नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती में जूनियर एग्जीक्यूटिव के पद शामिल हैं। असिस्टेंट और सीनियर इंजीनियर के पद भी भरे जाएंगे।
मेडिकल ऑफिसर बनने का भी यह एक बेहतरीन मौका है। चयनित उम्मीदवारों को बहुत ही शानदार सैलरी मिलेगी। हर महीने 30 हजार से एक लाख तक सैलरी मिलेगी। चयन के लिए दो चरणों की लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद स्किल टेस्ट और इंटरव्यू भी लिया जाएगा।
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए hrrl.in पर जाएं।
उम्मीदवारों का अंतिम चयन कुल चार चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें स्किल टेस्ट (Skill Test), इंटरव्यू (Interview) और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) शामिल हैं।
यह परीक्षा 60 मिनट की होगी, जिसमें 150 अंकों के 50 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे:
यह मुख्य परीक्षा 120 मिनट की होगी, जिसमें उम्मीदवार के तकनीकी विषय से जुड़े 150 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा हिंदी, इंग्लिश और तमिल भाषाओं में उपलब्ध होगी।
Gujarat High Court Vacancy: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी, LLB पास करें अप्लाई
12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
RSSB ने की CET 2026 की तैयारी शुरू, नेगेटिव मार्किंग और नए नियम लागू
होम्योपैथी और आयुर्वेद डिग्री है? तो दिल्ली में पा सकते हैं शानदार जॉब, जानें कैसे
मेडिकल ऑफिसर बनने का भी यह एक बेहतरीन मौका है। चयनित उम्मीदवारों को बहुत ही शानदार सैलरी मिलेगी। हर महीने 30 हजार से एक लाख तक सैलरी मिलेगी। चयन के लिए दो चरणों की लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद स्किल टेस्ट और इंटरव्यू भी लिया जाएगा।
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए hrrl.in पर जाएं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. जूनियर एग्जीक्यूटिव - रसायन (Junior Executive - Chemical)
- केमिकल या पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में 3 साल डिप्लोमा। अथवा
- रसायन विज्ञान (Chemistry) में बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री।
2. असिस्टेंट इंजीनियर और इंजीनियर - रसायन (Assistant Engineer & Engineer)
- केमिकल या पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. (BE) या बी.टेक (B.Tech) की डिग्री।
3. सीनियर इंजीनियर (Senior Engineer - Process/Mechanical)
- मैकेनिकल या प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में बी.ई. या बी.टेक की डिग्री के साथ प्रासंगिक अनुभव।
4. अन्य प्रशासनिक और विशेषज्ञ पद (Other Specialist Posts)
- अकाउंट्स / फाइनेंस ऑफिसर: मान्यता प्राप्त संस्थान से सीए (CA) की डिग्री।
- मेडिकल ऑफिसर (E2): एमबीबीएस (MBBS) के साथ एएफआईएच (AFIH) का सर्टिफिकेट।
- असिस्टेंट ऑफिसर - आईटी: बीई/बीटेक, एमसीए (MCA), या एमबीए (आईटी/सिस्टम्स)।
- जूनियर एग्जीक्यूटिव - फायर एंड सेफ्टी: डिप्लोमा या साइंस ग्रेजुएट होने के साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस।
आयु सीमा और छूट का गणित
- न्यूनतम आयु: 25 साल
- अधिकतम आयु: 42 साल
- आयु में छूट: शासन के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC-NCL/PwBD) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
सैलरी स्ट्रक्चर
| पद का नाम (Post Name) | सैलरी स्केल (प्रति माह) |
| सीनियर इंजीनियर - प्रोसेस रिफाइनरी | 60 हजा्र – 1 लाख 80 हजार |
| इंजीनियर - रसायन | 50 हजार – 1 लाख 60 हजार |
| असिस्टेंट इंजीनियर - रसायन | 40 हजार – 1 लाख 40 हजार |
| जूनियर एग्जीक्यूटिव - रसायन | 30 हजार – 1 लाख 20 हजार |
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
स्टेज 1: प्रीलिमिनरी टेस्ट (Preliminary Test)
- मैथमेटिक्स: 20 प्रश्न
- साइंस: 20 प्रश्न
- जनरल अवेयरनेस: 10 प्रश्न
- क्वालिफाइंग मार्क्स: सामान्य वर्ग के लिए 40% और आरक्षित वर्गों के लिए 30% अंक लाना अनिवार्य है।
स्टेज 2: एडवांस टेस्ट (Advance Test)
- क्वालिफाइंग मार्क्स: सामान्य वर्ग के लिए 30% और आरक्षित वर्गों के लिए 20% अंक आवश्यक हैं।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी-एनसीएल, और ईडब्ल्यूएस: 1180 रुपए
- एससी, एसटी, और दिव्यांग (PwBD): निःशुल्क (कोई शुल्क नहीं)
- भुगतान का माध्यम: ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/कार्ड/यूपीआई)
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी की आधिकारिक वेबसाइट https://hrrl.in/Hrrl/home.jsp पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करके अपना नया रजिस्ट्रेशन (Registration) पूरा करें।
- पंजीकरण के बाद अपने आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन (Login) करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- मांगे गए जरूरी डाक्यूमेंट्स , फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सब्मिट करें।
- भविष्य के लिए भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Gujarat High Court Vacancy: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी, LLB पास करें अप्लाई
12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
RSSB ने की CET 2026 की तैयारी शुरू, नेगेटिव मार्किंग और नए नियम लागू
होम्योपैथी और आयुर्वेद डिग्री है? तो दिल्ली में पा सकते हैं शानदार जॉब, जानें कैसे
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA