भारतीय डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती, मप्र और छत्तीसगढ़ को भी मिली सैकड़ों वैकेंसी
Manya Jain | Published:
भारतीय डाक विभाग भर्ती
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। हाल ही में भारतीय डाक विभाग ने 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर पदों पर भर्ती निकाली है। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2025 के लिए 21 हजार 413 पदों पर आवेदन मांगे हैं।
भारतीय डाक विभाग भर्ती: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। हाल ही में भारतीय डाक विभाग ने 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर पदों पर भर्ती निकाली है। जानकारी के मुताबिक भारतीय डाक विभाग नेग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025के लिए21,413 पदोंपर आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती पूरे भारत में विभिन्न डाक सर्किलों में होगी। इच्छुक उम्मीदवार3 मार्च 2025तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्तीशाखा डाकपाल (BPM), सहायक शाखा डाकपाल (ABPM) और डाक सेवकपदों के लिए की जाएगी। साथ ही 6 मार्च से 8 मार्च 2025 तक आप आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
इस बंपर भर्ती के अंतर्गत आंध्र प्रदेश,असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नॉर्थ ईस्ट, (अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा), ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल शामिल हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा पद उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हैं।
मप्र और
ये भी पढ़ें -सरकारी नौकरी का अच्छा मौका, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में भर्ती, इस दिन से करें आवेदन
इन राज्यों में होगी भर्ती
मप्र और छत्तीसगढ़ में कितने पद
इस भर्ती के अंतर्गत मध्यप्रदेश में 13 हजार 14 पद और छत्तीसगढ़ में 638 पद शामिल हैं। ये भर्ती दोनों ही राज्यों के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है।
एजुकेशन क्वालिफिकेशन
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास
- स्थानीय भाषा का ज्ञान
आयु सीमा
- 18 से 40 साल (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
कितनी मिलेगी सैलरी
शाखा डाकपाल (BPM): 12 हजार रूपए से 29 हजार 380 हर महीने
सहायक शाखा डाकपाल (ABPM)/डाक सेवक: 10 हजार से 24 हजार 470
आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइटindiapostgdsonline.gov.inपर रजिस्ट्रेशनकरना होगा।
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क भरें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म की कॉपी रखें।
चयन प्रक्रिया
- 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से होगा।
- कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
- शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरीफीकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
FAQ
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2025 के आवेदन कब से शुरू होंगे?
आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च 2025 से शुरू होगी।- ग्रामीण डाक सेवक भर्ती आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
आवेदन की आखिरी तारीख 28 मार्च 2025 है। - ग्रामीण डाक सेवक भर्ती चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से होगा। - ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में लिखित परीक्षा होगी?
नहीं, चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा। - ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन शुल्क ₹100 है, लेकिन SC/ST/PWD और महिलाओं के लिए निःशुल्क है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP के PWD में फिर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, वर्मा की विदाई और बघेल की एंट्री की चर्चा; कई अफसरों के बदल सकते हैं प्रभार
By Ramanand Tiwari
उज्जैन महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की बन गई रील, कंपनी पर लगा जुर्माना
By Sanjay Gupta
CBI के बाद ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा नेटवर्क और करोड़ों के लेनदेन पर होगी पूछताछ
By Arun Tiwari
हाईकोर्ट के फर्जी आदेशों से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, अब केंद्र की जांच, राजस्थान में कोर्ट के पोर्टल पर भी मिले नकली आदेश
By Raghvendra Singh Rathore
इंदौर बीजेपी की सियासत में एक तस्वीर से हलचल! रमेश मेंदोला से मिले मालिनी गौड़ और गौरव रणदिवे
By Sanjay Gupta
दिव्यांग बच्चों के नाम रही जीतू पटवारी की दिवाली! 100 से ज्यादा को फाइव स्टार होटल में खिलाया पसंदीदा खाना
By The Sootr
मंत्रालय में दो अवर सचिव और तीन अनुभाग अधिकारी बदले, किसी को PWD तो किसी को गृह और आदिम जाति विकास की जिम्मेदारी
By VINAY VERMA