RBI में ग्रेड B पदों पर भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

Dolly patil | Jun 29, 2024, 15:18 IST
Share
RFCDF
RFCDF

भारतीय रिजर्व बैंक में सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस। आरबीआई ग्रेड बी भर्ती का नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी होने वाला है। ग्रेड बी ऑफिसर बनने के बाद हर महीने करीब एक लाख रुपए की सैलरी मिलेगी।

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिएRBIमें नौकरी करने का एक शानदार मौका है। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रुप बी भर्ती के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी होने वाला है।

हालांकि डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन की ओर से भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइटrbi.org.in पर विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसके तहत भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रेड बी जनरल DR, DEPR और DSIM के पदों पर भर्ती की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 18 जुलाई से होने की संभावना है।

क्या है योग्यता

  • ग्रेड बी जनरल ( DR ) पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए या 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • ग्रेड बी DSIM पदों के लिए उम्मीदवार के पास स्टैटिक्स/मैथमेटिकल स्टैटिक्स/मैथमेटिकल/ इकोनॉमिक्स/इकोनॉमेट्रिक्स/स्टैटिक्स एंड इन्फॉमेटिक्स में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • ग्रेड बी DEPR पदों के लिए उम्मीदवार के पास इकोनॉमिक्स/फाइनेंस में कम से कम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ मास्टर की डिग्री होनी चाहिए।

उम्र सीमा

इन पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए। इसी के साथ सभी आरक्षित उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में विशेष छूट दी जाती है।

सैलरी

बेसिक पे- 55 हजार 200/- प्रतिमाह

पे स्केल- 55200-2850( 9 )-80850-ईबी-2850 ( 2 ) – 86550-3300( 4 )-99750 ( 16 वर्ष )

इसके अलावा भत्ते के तौर पर महंगाई भत्ता, स्थानीय भत्ता, मकान किराया भत्ता, पारिवारिक भत्ता और ग्रेड भत्ता आदि दिए जाएंगे।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • sarkari naukari
  • सरकारी नौकरी का मौका
  • Sarkari Jobs
  • RBI Recruitment
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा