SEBI में ऑफिसर के 97 पदों पर निकली भर्ती स्थगित, जानिए वजह
Rahul Garhwal | Apr 13, 2024, 15:14 IST
Recruitment for officer posts in SEBI postponed
अगर आप भी SEBI में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने का सोच रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़िए। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने ग्रेड-A असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकाली भर्ती स्थगित कर दी है।
SEBI Recruitment Postponed
NEW DELHI. SEBI ( भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ) ने ग्रेड-A असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकाली भर्ती स्थगित कर दी है। SEBI ने एक शॉर्ट नोटिफिकेशन के जरिए इसकी जानकारी दी है। इस भर्ती के तहत 97 पदों पर नियुक्ति होनी थी, जिसे लोकसभा चुनाव की वजह से स्थगित कर दिया गया है।
भर्ती की जानकारी
क्वालिफिकेशन
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से किसी भी सब्जेक्ट में मास्टर डिग्री/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री
- इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ वर्क एक्सपीरियंस
एज लिमिट
31 मार्च 2024 तक अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए।
कैसे होगा सिलेक्शन ?
- फेज-1 में एक ऑनलाइन परीक्षा होगी, जिसमें 2 पेपर होंगे।
- फेज-2 में स्ट्रीम के मुताबिक पेपर होगा।
- इंटरव्यू
परीक्षा पैटर्न
- सेबी ग्रेड-A 2024 के लिए फेज-1 एग्जाम पैटर्न में 2 पेपर शामिल हैं, जिसमें पेपर 1 सभी स्ट्रीम के सभी उम्मीदवारों के लिए है।
- पेपर-2 के सब्जेक्ट आपकी स्ट्रीम के मुताबिक अलग होते हैं।
- हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक (1/4 अंक) की निगेटिव मार्किंग होगी।
- पेपर-1 के लिए कटऑफ 30% और पेपर 2 के लिए 40% है।
आवेदन फीस
- अनारक्षित/OBC/EWS - 1000 रुपए
- SC/ST/PWD - 100 रुपए
कितनी मिलेगी सैलरी ?
44500-89150 रुपए हर महीने।
ये खबर भी पढ़िए..
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ने 400 पोस्ट पर निकाली वैकेंसी, जानें सैलरी
ऐसे करें अप्लाई ?
- SEBI की ऑफिशियल वेबसाइट sebi.gov.in पर जाइए।
- होमपेज पर अबाउट सेक्शन में करियर टैब चुनिए।
- 'अधिकारी ग्रेड-A (सहायक प्रबंधक) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन - 2024 लिंक पर क्लिक करिए।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करिए।
- फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करिए।
- आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखिए।
Government Job | New Government Job | Securities And Exchange Board Of India | Securities and Exchange Board of India recruitment postponed | भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड भर्ती स्थगित | सरकारी नौकरी | नई सरकारी नौकरी
भोज वेटलैंड के पास स्टॉकयार्ड पर NGT सख्त, 5 विभागों की कमेटी करेगी जांच, 6 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
By Sandeep Kumar
17 में 16 पहुंचे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं: मध्य प्रदेश भाजपा में नए समीकरणों की आहट?
By Ramanand Tiwari
एमपी में गुरुवार से शनिवार रजिस्ट्री का आदेश, अब पटवारियों की पुरानी फाइलें क्यों खुलीं?
By Ramanand Tiwari
महतारी वंदन योजना से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ की महिलाएं बना रहीं आत्मनिर्भरता की नई राह
By The Sootr
MP BJP में नया पावर सेंटर? 2028 से पहले बदलेगा पुराना रोडमैप, 2028 चुनाव से पहले संगठन और बूथ रणनीति पर मंथन
By Ramanand Tiwari
एमपी में डीएसपी के तबादले, नौ अफसर किए इधर से उधर, अभिषेक सिर्रा बालाघाट के सीएसपी
By Sandeep Kumar
खेल प्रतिभाओं को तराश रही साय सरकार, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान
By The Sootr