RRB JE Vacancy: चार हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, 14 अगस्त से करें आवेदन
Kaushiki | Jul 22, 2026, 15:00 IST
RRB JE Vacancy 2026
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के कुल 4098 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी की है।
RRB Recruitment: अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, तो रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का यह आपके लिए शानदार मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 4,098 खाली पदों को भरा जाएगा।
इस भर्ती में मुख्य रूप से जूनियर इंजीनियर के पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा, जिसके लिए डिप्लोमा और बीटेक पास अभ्यर्थी योग्य होंगे। ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत 14 अगस्त से हो जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया का आवेदन पूरी तरह से ऑफिसियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से होगा।
रेलवे बोर्ड ने देशभर के विभिन्न जोनों में नियुक्तियों के लिए पद निकाले हैं, जिनमें उम्मीदवार अपनी पसंद के जोन के लिए फॉर्म भर सकते हैं। इसमें सबसे अधिक संख्या जूनियर इंजीनियर (JE) के खाली पदों की है। इसके लिए सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी (IT) ब्रांच वाले अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं।
इसके अलावा डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट, केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट (junior engineer vacancy)के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इन सभी पदों के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
ये पूरी भर्ती 7वें वेतन आयोग के तहत आयोजित की जाएगी। इसमें सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को पे लेवल छह में जगह मिलेगी। अभ्यर्थियों के लिए शुरुआती बेसिक पे 35 हजार 400 रुपए पर मंथ तय किया गया है।
सैलरी के साथ-साथ कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और यात्रा भत्ता (TA) भी मिलेगा। इसके अतिरिक्त रेलवे पास और मेडिकल सुविधाएं भी अलग से दिया जाएगा।
रेलवे बोर्ड ने भर्ती का शेड्यूल पूरी तरह साफ कर दिया है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2026 से शुरू होंगे। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) रखी गई है।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना फॉर्म जमा कर लें। उम्मीदवार किसी भी अन्य फर्जी पोर्टल से दूर रहें और केवल RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही फॉर्म भरें।
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास कंसर्नड ब्रांच (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, या टेलीकम्यूनिकेशन) में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है।
JE IT पद के लिए विशेष कंप्यूटर योग्यता और केमिकल असिस्टेंट के लिए साइंस डिग्री होना जरूरी है। एज लिमिट की बात करें तो मिनिमम एज 18 साल और मैक्सिमम एज सीमा 33 साल निर्धारित की गई है।
इसकी काउंट एक जनवरी 2027 के बेस पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी। इसमें SC/ST वर्ग को 5 साल और OBC वर्ग को 3 साल की छूट शामिल है।
चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में संपन्न होगी। सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT 1) आयोजित होगा, जिसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। CBT 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थी CBT 2 में बैठेंगे। इसमें टेक्निकल और डोमेन से जुड़े प्रश्न आएंगे।
दोनों टेस्ट पास करने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अंत में मेडिकल परीक्षण होगा। मेडिकल में फिट पाए जाने पर ही अंतिम जॉइनिंग दी जाएगी, इसलिए अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी आज ही से शुरू कर देनी चाहिए।
रेलवे में जूनियर इंजीनियर (भारतीय रेलवे में नौकरी) की जिम्मेदारी बेहद अहम होती है। सिविल JE रेलवे ट्रैक्स और ब्रिजों की देखभाल करते हैं, जबकि इलेक्ट्रिकल JE पावर सप्लाई व लाइटिंग का ध्यान रखते हैं। मैकेनिकल JE ट्रेनों के कोच व इंजन संभालते हैं और IT JE का काम सॉफ़्टवेयर व नेटवर्क को मैनेज करना होता है।
इसके अलावा डिपो मैनेजर सामान के रखरखाव और केमिकल असिस्टेंट मटेरियल की क्वालिटी चेक करने का काम संभालते हैं। यह पूरी नौकरी जिम्मेदारी और सम्मान से भरी होती है।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को खास सलाह दी है कि फॉर्म भरने से पहले अपने पहचान पत्र की जांच कर लें। आपके नाम और जन्मतिथि की स्पेलिंग 10वीं के सर्टिफिकेट से पूरी तरह मिलनी चाहिए।
यदि इसमें कोई अंतर है, तो उसे समय रहते सुधरवा लें, वरना बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान परेशानी हो सकती है। सही जानकारी के साथ आवेदन करने के लिए rrbapply.gov.in पर जाएं और आगे की अपडेट्स के लिए आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।
ये खबरें भी पढ़ें....
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: NICL ने असिस्टेंट के 500 पदों पर निकाली भर्ती
भोपाल में सरकारी नौकरी का नया मौका, MPRDC में सीधी भर्ती, करें आवेदन
अब घर बैठे मिलेगी नौकरी, सरकार का NCS पोर्टल पर करें आवेदन
Future Job Market में चीन और ब्रिटेन से आगे निकला भारत, यहां देखें पूरी रिपोर्ट
इस भर्ती में मुख्य रूप से जूनियर इंजीनियर के पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा, जिसके लिए डिप्लोमा और बीटेक पास अभ्यर्थी योग्य होंगे। ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत 14 अगस्त से हो जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया का आवेदन पूरी तरह से ऑफिसियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से होगा।
RRB JE भर्ती 2026 के पद
इसके अलावा डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट, केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट (junior engineer vacancy)के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इन सभी पदों के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
सैलरी स्ट्रक्चर
सैलरी के साथ-साथ कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और यात्रा भत्ता (TA) भी मिलेगा। इसके अतिरिक्त रेलवे पास और मेडिकल सुविधाएं भी अलग से दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन की जरूरी तारीखें
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना फॉर्म जमा कर लें। उम्मीदवार किसी भी अन्य फर्जी पोर्टल से दूर रहें और केवल RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही फॉर्म भरें।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
JE IT पद के लिए विशेष कंप्यूटर योग्यता और केमिकल असिस्टेंट के लिए साइंस डिग्री होना जरूरी है। एज लिमिट की बात करें तो मिनिमम एज 18 साल और मैक्सिमम एज सीमा 33 साल निर्धारित की गई है।
इसकी काउंट एक जनवरी 2027 के बेस पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी। इसमें SC/ST वर्ग को 5 साल और OBC वर्ग को 3 साल की छूट शामिल है।
रेलवे जूनियर इंजीनियर सिलेक्शन प्रोसेस
दोनों टेस्ट पास करने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अंत में मेडिकल परीक्षण होगा। मेडिकल में फिट पाए जाने पर ही अंतिम जॉइनिंग दी जाएगी, इसलिए अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी आज ही से शुरू कर देनी चाहिए।
जूनियर इंजीनियर का रेलवे में काम
इसके अलावा डिपो मैनेजर सामान के रखरखाव और केमिकल असिस्टेंट मटेरियल की क्वालिटी चेक करने का काम संभालते हैं। यह पूरी नौकरी जिम्मेदारी और सम्मान से भरी होती है।
फॉर्म भरने से पहले रखें ये सावधानी
यदि इसमें कोई अंतर है, तो उसे समय रहते सुधरवा लें, वरना बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान परेशानी हो सकती है। सही जानकारी के साथ आवेदन करने के लिए rrbapply.gov.in पर जाएं और आगे की अपडेट्स के लिए आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।
ये खबरें भी पढ़ें....
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: NICL ने असिस्टेंट के 500 पदों पर निकाली भर्ती
भोपाल में सरकारी नौकरी का नया मौका, MPRDC में सीधी भर्ती, करें आवेदन
अब घर बैठे मिलेगी नौकरी, सरकार का NCS पोर्टल पर करें आवेदन
Future Job Market में चीन और ब्रिटेन से आगे निकला भारत, यहां देखें पूरी रिपोर्ट
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari