आरआरबी एनटीपीसी के 11 हजार 588 पदों के लिए नोटिस जारी, जानें कैसे करें अप्लाई
Dolly patil | Sept 03, 2024, 09:54 IST
RRB NTPC Recruitment
इंडियन रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 11 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिस रिलीज कर दिया है।
इंडियन रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल आरआरबी एनटीपीसी भर्तियों के लिए हाल ही में नोटिस जारी कर दिया गया है। इच्छुक कैंडिडेट्स एप्लीकेशन लिंक खुलने के बाद अप्लाई कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन का लिंक14 सितंबर2024को खुलेगा और13 अक्टूबर 2024तक खुला रहेगा। इसी के साथ अंडर ग्रेजुएट यानी 10 + 2 कैटेगरी के लिए एप्लीकेशनलिंक 21 सितंबर 2024को खुलेगा और20 अक्टूबर 2024तक खुला रहेगा।
![RRB NTPC Recruitment]()
इस भर्ती के् लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर्स की डिग्री ली हो। इसके साथ ही अंडर ग्रेजुएट वैकेंसी के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 की परीक्षा पास की हो। आपको बता दें कि ग्रेजुएट वैकेंसी के लिए एज लिमिट 18 से 36 साल है और अंडरग्रेजुएट वैकेंसी के लिए एज लिमिट 18 से 33 साल रखी गई है।
इन पदों पर सिलेक्शन कई लेवल की परीक्षा पास करने के बाद किया जाएगा। इसमें सबसे पहले सीबीटी टेस्ट स्टेज 1 ली जाएगी। इसके बाद सीबीटी स्टेज 2 टेस्ट होगा। अगले चरण में टाइपिंग स्किल टेस्ट/कंप्यूटर-बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा ( ये पद पर निर्भर करेगा ), इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ( डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन ) और अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन लिया जाएगा। सिलेक्शन के लिए सभी चरण पास करना जरूरी है।
इस भर्ती के लिए सैलरी पद के हिसाब से है जैसे ट्रेन क्लर्क पद की सैलरी महीने के 19,900 रुपए है। कमर्शियल कम टिकट क्लर्क पद की सैलरी 21,700 रुपए है। स्टेशन मास्टर की सैलरी 35,400 रुपए है।
शुल्क की बात करें तो जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपए शुल्क देना होगा, इसमें से 400 रुपए पहले सीबीटी में बैठते ही रिफंड हो जाएंगे। एससी, एसटी, एक्स-एसएम, पीडब्ल्यूबीडी, महिला कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 250 रुपए देने होंगे। ये पूरे पैसे एग्जाम में बैठने के बाद वापस किए जाएंगे।
कितने पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी एनटीपीसी रिक्रूटमेंट ( RRB NTPC Recruitment ) के माध्यम से ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रेजुएट कैटेगरी के तहत कुल 8 हजार 113 पद भरे जाएंगे। इसी के साथ अंडर ग्रेजुएट कैटेगरी के तहत कुल 3 हजार 445 पद भरे जाएंगे। यानी कुल 11 हजार 588 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी। हालांकि दोनों की रजिस्ट्रेशन डेट्स भी अलग-अलग रखी गई हैं।
कब से कर सकते हैं आवेदन
RRB NTPC Recruitment
योग्यता
कैसे होगा चयन
सैलरी
शुल्क की बात करें तो जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपए शुल्क देना होगा, इसमें से 400 रुपए पहले सीबीटी में बैठते ही रिफंड हो जाएंगे। एससी, एसटी, एक्स-एसएम, पीडब्ल्यूबीडी, महिला कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 250 रुपए देने होंगे। ये पूरे पैसे एग्जाम में बैठने के बाद वापस किए जाएंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj