इंडियन रेलवे में निकली 5 हजार पदों पर भर्ती, 10वीं पास वाले भी करें फौरन अप्लाई
Dolly patil | Sept 23, 2024, 14:22 IST
RRC WR Recruitment 2024
इंडियन रेलवे में 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का बढ़िया मौका है। इंडियन रेलवे ने 5066 पदों पर भर्ती निकाली है , जिसके लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गए हैं।
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल वेस्टर्न रेलवे ने हाल ही में 5 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छु उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन आज यानी 23 सितंबर से ही शुरू हो गए हैं।
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही जरूरी है कि दसवीं में उनके काम से कम 50% अंक हो. तीसरी पात्रता ये है कि कैंडिडेट के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
जानकारी के मुताबिक इन पदों पर सिलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को किसी प्रकार की कोई परीक्षा नहीं देनी होगी। मेरिट के बेसिस पर उनका चयन किया जाएगा। दसवीं के अंक और आईटीआई के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी और उसके आधार पर कैंडिडेट का सेलेक्शन होगा। हालांकि चनय के लिए इंडियन गवर्नमेंट के अप्रेंटिसशिप नियमों का पालन किया जाएगा।
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रूपए फीस देनी होगी। हालांकि आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को और महिला उम्मीदवारों को कोई भी फीस नहीं देनी होगी।
आरआरसी डब्ल्यू आर के इन पदों पर आवेदन आज यानी 23 सितंबर 2024 से शुरू हुए हैं और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख22 अक्टूबरहै। इस समय सीमा के भीतर ही बताए गए प्रारूप में आवेदन कर दें।
योग्यता
कैसे होगा चयन
आवेदन शुल्क
कब तक कर सकते हैं अप्लाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA