RSMSSB RECRUITMENT
RSMSSB Recruitment 2025 : 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, जल्द शुरू होंगे आवेदन
Manya Jain | Published:
RAJSTHAN SARKARI NAUKRI
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने हाल ही में कंडक्टर पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) के तहत की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 27 मार्च 2025 से लेकर 25 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
RSMSSB Recruitment 2025 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम (RSRTC) के तहत कंडक्टर के पद के लिए आधिकारिक तौर पर भर्ती की घोषणा की है। सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में करियर बनाने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। भर्ती नोटिफिकेशन में पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां और चयन प्रक्रिया जैसे विवरण शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल बेबसाइटrsmssb.rajasthan.gov.inपर जाकर 27 मार्च 2025 से लेकर 25 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
![RSMSSB RECRUITMENT]()
पद का नाम
- कंडक्टर
शैक्षणिक योग्यता
- 12वीं पास + वैध कंडक्टर लाइसेंस और बैज
ये खबर भी पढ़ें...NEEPCO Recruitment 2025 : इंजीनियरिंग और ITI छात्रों के लिए बढ़िया मौका
आयु सीमा
- 18 साल से 40 साल
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा:उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन:लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के डाक्यूमेंट्स की जांच होगी।
- मेडिकल टेस्ट:अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट होगा।
ये खबर भी पढ़ें...MPNCL Recruitment 2025 : नॉर्दर्न कोलफील्ड्स में नौकरी का गोल्डन चांस
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी (क्रीमी लेयर):600 रुपए
- ओबीसी (नॉन-क्रीमी)/ईडब्ल्यूएस:400 रुपए
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी:300 रुपए
आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिकrsmssb.rajasthan.gov.inवेबसाइट पर जाएँ:
- "भर्ती" सेक्शन में कंडक्टर भर्ती 2025 लिंक चुनें।
- अपनी मूलभूत जानकारी का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं।
- सटीक जानकारी के साथ आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
FAQ
- राजस्थान कंडक्टर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार को 12वीं पास और वैध कंडक्टर लाइसेंस होना चाहिए। - राजस्थान कंडक्टर भर्ती में आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य/OBC (क्रीमी) के लिए 600 रुपए, OBC (नॉन-क्रीमी)/EWS के लिए 400 रुपए, SC/ST/PWD के लिए 300 रुपए है। - राजस्थान कंडक्टर भर्ती में आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। - राजस्थान कंडक्टर भर्ती चयन प्रक्रिया क्या है ?
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं। - राजस्थान कंडक्टर भर्ती में आवेदन कैसे करें?
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj