Sarkari Naukri : सरकारी ऑफिसर बनने का शानदार मौका, इस तारीख से करें आवेदन
ASRB ने 2025 के लिए NET, ARS, SMS सहित 582 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन 22 अप्रैल से 21 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप ASRB की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाकर समय-समय पर भर्ती की जानकारी चेक कर सकते हैं।
ASRB NET Notification 2025: एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट बोर्ड (ASRB) ने ASRB NET, ARS, SMS और STO पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत कुल 582 पदों को भरा जाएगा। इन परीक्षा के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 अप्रैल 2025 से 21 मई 2025 तक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको ASRB NET भर्ती 2025 से जुड़ी हर जानकारी देंगे।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.asrb.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने से पहले पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न और अन्य जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
FAQ
ASRB NET 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
ASRB NET 2025 के लिए आवेदन 22 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे और 21 मई 2025 तक चलेंगे।
ASRB NET परीक्षा के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?
ASRB NET परीक्षा के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
ASRB NET 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितने हैं?
ASRB NET परीक्षा के लिए सामान्य को 1000 रुपए OBC/EWS को 500 रुपए और SC/ST/दिव्यांग/महिला/ट्रांसजेंडर को 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।