Sarkari Naukri February 2025 List: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो फरवरी 2025 का महीना सरकारी भर्तियों के लिए बढ़िया मौके लेकर आया है। इस महीने टीचर, असिस्टेंट प्रोफेसर, रेलवे ग्रुप डी, सेंट्रल बैंक, समेत बड़ी सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो आप इन भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपके लिए फरवरी की टॉप 10 सरकारी नौकरियों की लिस्ट लेकर आए हैं। इन सभी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया इसी महीने खत्म हो जाएगी।
DSSSB पीजीटी शिक्षक भर्ती
सरकारी जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पीजीटी एग्जाम 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली DSSSB पीजीटी शिक्षक एग्जाम के लिए आगामी 14 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें हिंदी, गणित समेत कई विषयों के लिए पीजीटी शिक्षक भर्ती निकली है। आप आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर 14 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। उम्मीदवार दिल्ली पीजीटी शिक्षक पात्रता को ध्यान में रखते हुए इसमें आवेदन कर सकते हैं।
UPSC IAS IAF भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE) और भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर दिए हैं। सिविल सेवा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जनवरी से शुरू हो गए हैं, जिसमें उम्मीदवार 11 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस साल UPSC इस भर्ती के जरिए 979 पदों को भरेगा।आप यहां UPSC CSE परीक्षा 2025 की योग्यता देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें
Youth Welfare: अगले पांच साल में ढाई लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य
RRB ग्रुप डी भर्ती
हाल ही में रेलवे में 32000 से ज्यादा पदों पर RRB Group D की भर्ती निकली है। रेलवे लेवल-1 के पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in या www.rrbapply.gov.in पर फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए जरूरी योग्यता, एज लिमिट की जानकारी के लिए RRB Group D भर्ती 2025 पात्रता इस लिंक पर क्लिक करें।
ये भी पढ़ें
Supreme Court Vacancy : सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का गोल्डन चांस, जल्द करें अप्लाई
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती
अगर आपकी बैंक में सरकारी नौकरी करने की इच्छा हैं तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) आपके लिए 1000 क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती कर रहा है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन खुले हैं, जिसमें उम्मीदवार 20 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का लिंक centralbankofindia.co पर एक्टिव है। आप अधिक जानकारी के लिए यहां चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
MP Recruitment 2025 : MP में सरकारी नौकरी का मौका, 40 हजार तक मिलेगी सैलरी
मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती
मध्य प्रदेश के माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली हैं। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर अंतिम तिथि 11 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। एमपी टीचर वैकेंसी 2025 के फॉर्म में हुई गलतियों को 16 फरवरी तक सुधारा जा सकता है।
ये भी पढ़ें
सरकारी नौकरी का अच्छा मौका, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में भर्ती, इस दिन से करें आवेदन