/sootr/media/media_files/2025/11/20/sarkari-naukri-live-updates-mp-rajasthan-chhattisgarh-goverment-jobs-update-2025-11-20-17-38-53.jpg)
मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (MP NHM) ने MP NHM भर्ती 2025 जारी की है। इस भर्ती के तहत, जिला निगरानी और मूल्यांकन अधिकारी (DM & EO) के कुल 13 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 20 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर विज्ञान/आईटी में मास्टर डिग्री और 2 साल का डेटा प्रबंधन/स्वास्थ्य विश्लेषण का अनुभव होना चाहिए।
चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
MP Bhopal MANIT में भर्ती, लाइब्रेरी प्रोफेशनल ट्रेनी के पद पर आवेदन शुरू
Maulana Azad National Institute of Technology (MANIT), भोपाल ने 2025 के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 दिसंबर 2025 तक इंटरव्यू के लिए आ सकते हैं।
इस भर्ती में लाइब्रेरी प्रोफेशनल ट्रेनी के 02 पद हैं। आवश्यक योग्यता में Library & Information Science में मास्टर डिग्री है। सैलरी 21 हजार प्रति माह होगी।
इंटरव्यू 5 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे इंस्टीट्यूट कमिटी हॉल में होगा। आवेदन शुल्क नहीं है और आयु सीमा 30 साल है।
-----------------
एमपी सरकारी नौकरी, टेक्निकल असिस्टेंट के लिए भर्ती शुरू, करें आवेदन
MP Sarkari Naukri: मध्यप्रदेश हाई कोर्ट (MPHC) ने 2025 के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती में टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उम्मीदवारों को कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स में डिग्री (BCA/BSC) या डिप्लोमा और 3 साल का हार्डवेयर मेंटेनेंस का अनुभव होना चाहिए।
सैलरी 5 हजार 200 से 20 हजार 200 + 1900/- रुपये होगी। आयु सीमा 18 से 35 साल तक है। आवेदन 25 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक किए जा सकते हैं। परीक्षा 100 अंक की होगी, और प्रैक्टिकल टेस्ट एवं इंटरव्यू भी होंगे।
-----------------
मध्य प्रदेश, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (MP NID) ने 2025 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों में तकनीकी प्रशिक्षक (02) और डिप्टी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) (01) शामिल हैं। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण पास करना होगा।
तकनीकी प्रशिक्षक को 55,932 रुपये और डिप्टी इंजीनियर को 70,942 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। आवेदन पत्र पंजीकृत पोस्ट द्वारा भेजें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
-----------------
भोपाल में ICAR-NIHSAD Vacancy, 28 नंवबर से वॉक-इन इंटरव्यू, सैलरी 42 हजार
ICAR-NIHSAD, भोपाल ने MP NIHSAD भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में कुल 3 पद हैं।
यंग प्रोफेशनल-II / CDDL प्रोग्राम के तहत दो पद Avian Influenza और एक ASF के लिए हैं। शैक्षिक योग्यता में पशु चिकित्सा विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी या संबंधित क्षेत्र की डिग्री चाहिए।
सैलरी ₹42 हजार प्रति माह (कंपनसंटेड) होगी। चयन वॉक-इन इंटरव्यू से होगा। इंटरव्यू की तारीखें 28 नवंबर और 2 दिसंबर हैं।
-----------------
MP प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में भर्ती, आखिरी तारीख 29 नवंबर
MP Sarkari Naukri: एम.पी. प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, सरकारी विज्ञान कॉलेज, पांढुर्णा ने 2025 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी की है। यह मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है।
कॉलेज में राजनीति विज्ञान और जीवविज्ञान के लिए दो शिक्षण पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 नवंबर 2025 से पहले आवेदन जमा कर सकते हैं।
भर्ती की प्रक्रिया यूजीसी और मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार होगी। उम्मीदवारों को पात्रता, वेतन और आवेदन से संबंधित सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
-----------------
MP में सरकारी नौकरी, MPLUN में निकली भर्ती में करें आवेदन
मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड (MPLUN) ने MPLUN भर्ती 2025 की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत उप मुख्य महाप्रबंधक (सिविल), महाप्रबंधक (सिविल) और कंपनी सचिव के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
कुल 08 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार 5 दिसंबर 2025 तक आवेदन पत्र भेज सकते हैं।
कंपनी सचिव पद के लिए उम्मीदवार की आयु 40 से 50 साल के बीच होनी चाहिए, जबकि अन्य पदों के लिए आयु सीमा 63 साल तक निर्धारित की गई है।
-----------------
MP में सरकारी टीचर बनने का मौका, NVS वॉक-इन इंटरव्यू में करें आवेदन
जवाहर नवोदय विद्यालय, टीकमगढ़ (म.प्र.) ने MP नवोदय विद्यालय भर्ती 2025 के लिए PGT (रसायनशास्त्र) और TGT (हिंदी) पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 28 नवम्बर 2025 को वॉक-इन इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान जैसे राज्यों में भर्ती प्रक्रिया जारी है। यहां सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को विभिन्न पदों पर भर्तियों की अपडेट्स और पूरी जानकारी मिलेगी।
पोस्ट: PGT (रसायनशास्त्र), TGT (हिंदी)
कुल पद: 02
योग्यता: PGT (रसायनशास्त्र): M.Ed/B.Ed के साथ मास्टर डिग्री, TGT (हिंदी): B.Ed/CTET उत्तीर्ण
सैलरी: PGT: ₹35,750/माह, TGT: ₹34,125/माह
आयु सीमा: 50 वर्ष ( सामान्य), 65 वर्ष (Ex-NVS शिक्षक)
चयन प्रक्रिया: वॉक-इन इंटरव्यू
तिथि: इंटरव्यू 28/11/2025, समय: 10:00 A.M.
-----------------
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो 2025 में कई राज्य सरकारों द्वारा नए अवसर दिए जा रहे हैं। एमपी सरकारी नौकरी, बिहार सरकारी नौकरी और राजस्थान सरकारी नौकरी के लिए भी नए नोटिफिकेशन जारी हो चुके हैं। साथ ही,Cg Sarkari Naukri Notification भी अब उपलब्ध हैं। जिसमें mp sarkari naukri के कई मौके हैं। अगर आप Latest Sarkari Naukri और new goverment jobs 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो यह समय बिल्कुल सही है। नई सरकारी नौकरियों के लिए भी कई पद खुली हैं, और अगर आप govt jobs 2025 के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए अपनी सपना नौकरी पाने का एक बेहतरीन मौका है।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)

Follow Us