SBI Recruitment 2026: एसबीआई में 7 हजार से ज्यादा पदों पर अप्रेंटिस भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Anjali Dwivedi | May 20, 2026, 12:50 IST
Share
SBI Recruitment 2026
SBI Recruitment 2026

SBI ने 7 हजार 150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट पास युवा 8 जून 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। चयनितों को 15 हजार मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा।

SBI Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। एसबीआई ने अप्रेंटिस के कुल 7 हजार 150 खाली पदों को भरने के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल यानी 19 मई से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 8 जून तक एसबीआई के ऑफिशियल करियर पोर्टल sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

इस एक साल के ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान चयनित उम्मीदवारों को न सिर्फ बैंकिंग स्किल्स सीखने को मिलेंगी, बल्कि उन्हें हर महीने 15 हजार रुपए का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

SBI अप्रेंटिस में योग्यता और आयु सीमा क्या है?

एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी पात्रता (Eligibility) जरूर जांच लें:

  • शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification): आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स का नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (NAPS) द्वारा आयोजित योग्यता परीक्षा पास होना भी जरूरी है।
  • आयु सीमा (Age Limit): उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 30 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी)।

फीस कितनी लगेगी?

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस- 300 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी- नि:शुल्क

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • आधार कार्ड/वैलिड आईडी प्रूफ
  • ग्रेजुएशन मार्कशीट एंड सर्टिफिकेट
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट
  • पीडब्ल्यूबीडी सर्टिफिकेट
  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  • लोकल लैंग्वेज प्रूफ

कैसे होगा सिलेक्शन?

एसबीआई अप्रेंटिस पद पर चयन के लिए उम्मीदवारों को दो चरणों से गुजरना होगा:

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा: यह परीक्षा अक्टूबर और नवंबर के महीने में आयोजित की जा सकती है। इसमें कुल 100 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 1 घंटा का समय मिलेगा। परीक्षा में 4 सेक्शन होंगे:
  • सामान्य/वित्तीय जागरूकता
  • सामान्य अंग्रेजी
  • मात्रात्मक योग्यता
  • तर्क क्षमता एवं कंप्यूटर योग्यता
2. स्थानीय भाषा परीक्षा): लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों की स्थानीय भाषा (Local Language) पर पकड़ और दक्षता का टेस्ट लिया जाएगा।

SBI अप्रेंटिस 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप इन पदों के लिए योग्य हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अप्लाई कर सकते हैं:

  • सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के आधिकारिक करियर पोर्टल sbi.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Join SBI के तहत Current Openings (भर्ती सेक्शन) में जाएं।
  • यहां SBI Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी बेसिक डिटेल्स दर्ज करके नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन आईडी जेनरेट करें।
  • अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को री-चेक करें और फाइनल Submit बटन पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए फॉर्म और फीस रसीद का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
ये खबरें भी पढ़ें...

सरकारी नौकरी अलर्ट: 28 मई से शुरू होंगे HAL के वॉक-इन-इंटरव्यू, ऐसे करें आवेदन

Gujarat High Court Vacancy: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी

12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • बैंकिंग सेक्टर
  • अप्रेंटिस
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  • एसबीआई
  • SBI
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती