SBI में निकली इन पदों पर भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Dolly patil | Sept 22, 2024, 14:45 IST
RECRUITMENT
बैंक में नौकरी पाने की चाह रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। एसबीआई ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। अगर आप भी इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
बैंक में नौकरी पाने की चाह रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल हाल ही में एसबीआई ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। अगर आप भी इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाकर कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन करने कि आखिरी तारीख 24 सितंबर है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के माध्यम से 58 पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि आवेदन प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू हो गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के दौरान जनरल ओबीसी ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपए फीस देनी होगी। एसटी एससी उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं लगेगी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (आईटी आर्किटेक्ट ), असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, सीनियर स्पेशलिस्ट एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट ( सिक्योरिटी एंड रिस्क मैनेजमेंट ) आदि के पदों पर भर्तियां निकली है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट आईटी आर्किटेक के लिए बीई बीटेक या एमसीए या एमटेक वाले आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा दस साल का अनुभव भी होना चाहिए। डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट प्लेटफॉर्म ऑनर के पद के लिए भी आवेदक को बीटेक या बीई या बीसीए पास होना चाहिए।
आपको बता दें कि डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट के पदों के लिए सीटीसी 45 लाख रुपए तय की गई है। असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के पदों के लिए अभ्यर्थियों की सीटीसी 35 लाख रुपए है। इसी के साथ सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव को 29 लाख रुपए की सीटीसी दी जाएगी।
कितने पदों पर होगी भर्ती
किन पदों पर भर्ती
योग्यता
सैलरी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA