अब 13 अगस्त को नहीं होगा SSC CGL Exam, जानें री-एग्जाम और नए शेड्यूल की पूरी डिटेल
Kaushiki | Aug 09, 2025, 12:27 IST
SSC CGL Exam Date
SSC-CGL की 13 अगस्त से शुरू होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और अब यह सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित होगी। साथ ही, पिछली परीक्षा में तकनीकी समस्याओं से प्रभावित 55 हजार छात्रों के लिए 29 अगस्त को फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी।
SSC-CGL परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission - SSC) ने 13 अगस्त से शुरू होने वाली SSC-CGL की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। खबरों के मुताबिक, अब यह परीक्षा सितंबर 2025 के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
यह फैसला परीक्षा मंच और संचालन संबंधी तैयारियों का इन-डेप्थ असेसमेंट करने के बाद लिया गया है। इस घोषणा ने उन सभी छात्रों को बड़ी राहत दी है, जो लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे।
साथ ही, एक और जरूरी अनाउंसमेंट यह है कि पूर्व में हुई ऑनलाइन परीक्षा में डेटा में खामियों की वजह से प्रभावित हुए 55 हजार छात्रों को 'संदेह का लाभ' दिया गया है। भारत सरकार के अवर सचिव ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह सूचना दी है कि इन सभी छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... जारी हुआ SSC Steno Exam 2025 का एडमिट कार्ड, 6 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
खबरों के मुताबिक, यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देश भर के छात्र एसएससी परीक्षा (सरकारी नौकरी)में खामियों और तकनीकी समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
पिछले कुछ समय से छात्रों को सर्वर में खराबी, सही परीक्षा केंद्र नहीं मिलना और अचानक परीक्षा रद्द हो जाने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है।
इन्हीं खामियों और हो रही समस्याओं को लेकर अभ्यर्थियों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था, जिसने अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है। इस आंदोलन के दबाव और छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ही आयोग ने यह अहम फैसला लिया है।
ये खबर भी पढ़ें...भारतीय नौसेना की ओर बढ़ाएं कदम, SSC Officer Recruitment में करें आवेदन
जिन 55 हजार उम्मीदवारों को री-एग्जाम देने का मौका मिला है, उनके लिए एडमिट कार्ड (SSC CGL Admit Card)डाउनलोड करने की तारीख भी निर्धारित कर दी गई है। ये सभी उम्मीदवार 26 अगस्त 2025 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड (SSC 2025)डाउनलोड करने के लिए उन्हें आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। यह भी बताया गया है कि इन उम्मीदवारों को उन तीन शहरों में से एक केंद्र सौंपा जाएगा, जिनके लिए उन्होंने आवेदन करते समय प्राथमिकता दी थी। ये रही नोटिफिकेशन...
अवर सचिव (Upper Secretary) ने यह भी साफ किया है कि आयोग ने परीक्षा मंच और ऑपरेशन्स रिलेटेड तैयारियों का डीप इवैल्यूएशन न करने का निर्णय लिया है।
इसी को ध्यान में रखते हुए, 13 अगस्त से होने वाली SSC CGL Examको स्थगित कर दिया गया है। SSC CGL और अन्य सभी बाद की परीक्षाओं के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें।
ये खबर भी पढ़ें...पेरेंट्स की पुरानी सोच से बाहर निकलकर, नई पीढ़ी कैसे चुने अपना Right Career Stream
👩👦👨👩👧👧
govt jobs 2025 | JOBS 2025
यह फैसला परीक्षा मंच और संचालन संबंधी तैयारियों का इन-डेप्थ असेसमेंट करने के बाद लिया गया है। इस घोषणा ने उन सभी छात्रों को बड़ी राहत दी है, जो लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे।
साथ ही, एक और जरूरी अनाउंसमेंट यह है कि पूर्व में हुई ऑनलाइन परीक्षा में डेटा में खामियों की वजह से प्रभावित हुए 55 हजार छात्रों को 'संदेह का लाभ' दिया गया है। भारत सरकार के अवर सचिव ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह सूचना दी है कि इन सभी छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... जारी हुआ SSC Steno Exam 2025 का एडमिट कार्ड, 6 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
विरोध प्रदर्शन के बाद लिया गया फैसला
पिछले कुछ समय से छात्रों को सर्वर में खराबी, सही परीक्षा केंद्र नहीं मिलना और अचानक परीक्षा रद्द हो जाने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है।
इन्हीं खामियों और हो रही समस्याओं को लेकर अभ्यर्थियों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था, जिसने अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है। इस आंदोलन के दबाव और छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ही आयोग ने यह अहम फैसला लिया है।
55 हजार छात्रों के लिए री-एग्जामकर्मचारी चयन आयोग के नोटिस के मुताबिक, 24 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक देश भर के 194 स्थानों पर मैट्रिक, उच्चतर माध्यमिक और ग्रेजुएट लेवल की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।इन परीक्षाओं में 11.50 लाख आवेदकों में से 5.50 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा के दौरान, तकनीकी और परिचालन संबंधी कारणों से कुछ अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में बाधा आई थी। इन सभी समस्याओं का एनालिसिस करने के बाद लगभग 55 हजार उम्मीदवारों की पहचान की गई है जिनके संबंध में डेटा में खामियां थीं। इसलिए, आयोग ने यह निर्णय लिया है कि इन सभी उम्मीदवारों को शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को अपनी परीक्षा देने का एक और अवसर प्रदान किया जाएगा। |
री-एग्जाम के लिए कब मिलेगा एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड (SSC 2025)डाउनलोड करने के लिए उन्हें आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। यह भी बताया गया है कि इन उम्मीदवारों को उन तीन शहरों में से एक केंद्र सौंपा जाएगा, जिनके लिए उन्होंने आवेदन करते समय प्राथमिकता दी थी। ये रही नोटिफिकेशन...
SSC CGL और अन्य परीक्षाओं का नया शेड्यूल
इसी को ध्यान में रखते हुए, 13 अगस्त से होने वाली SSC CGL Examको स्थगित कर दिया गया है। SSC CGL और अन्य सभी बाद की परीक्षाओं के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें।
ये खबर भी पढ़ें...पेरेंट्स की पुरानी सोच से बाहर निकलकर, नई पीढ़ी कैसे चुने अपना Right Career Stream
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
👩👦👨👩👧👧
govt jobs 2025 | JOBS 2025
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari