एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिस जारी, 39 हजार से ज्यादा पदों पर शुरू हुए आवेदन
Dolly patil | Sept 06, 2024, 10:44 IST
SSC GD 2025
एसएससी ने जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिस रिलीज कर दिया है। कैंडिडेट्स को आवेदन करने के लिए नीचे दी वेबसाइट पर जाना होगा। हालांकि इस भर्ती के लिए लास्ट डेट अक्टूबर में है।
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (Staff Selection Commission) ने जीडी कॉन्स्टेबल पदों के लिए हाल ही में नोटिस जारी किया है। इसी के साथ आवेदन भी शुरू हो गए हैं, इसलिए जो कैंडिडेट्स आवेदन करना चाहते हों, वे ऑफिशियल वेबसाइटssc.gov.in. पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
दरअसल नोटिस रिलीज होने से पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार 40 से 45 हजार पदों के बीच भर्ती निकल सकती है। हालांकि ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ और इस बार एसएससी जीडी की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 39 हजार 481 पदों के लिए भर्ती निकली है।
आपको बता दें कि इस भर्ती से सेंट्रल आर्म्ड फोर्सेज (Central Armed Forces) और पैरामिलिट्री ऑर्गेनाइजेशन (Paramilitary Organizations) के लिए कैंडिडेट्स की भर्ती की जाएगी।
इसी के साथ सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, सशस्त्र सीमा बल, इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के लिए चुना जाएगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक सबसे ज्यादा पद बीएसएफ के लिए निकाले गए हैं यानी 15 हजार 654 और दूसरे नंबर पर सीआरपीएफ के लिए निकाले गए हैं यानी कुल 11 हजार 541 पद है।
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन 5 सितंबर से शुरू हो गए हैं और इसकी लास्ट डेट14 अक्टूबर 2024है। इसी के साथ ऑनलाइन फीस जमा करने की लास्ट डेट15 अक्टूबर 2024है। एप्लीकेशन में करेक्शन के लिए विंडो5 नवंबरको खुलेगी और सुधार करने की आखिरी तारीख7 नवंबर 2024है। हालांकि अभी परीक्षा की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
![SSC GD 2025]()
इन वैकेंसी के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए एज लिमिट 18 से 23 साल है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए सिलेक्शन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल टेस्ट जैसे कई राउंड पास करने के बाद किया जाएंगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती
किन पदों पर होगी भर्ती
इसी के साथ सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, सशस्त्र सीमा बल, इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के लिए चुना जाएगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक सबसे ज्यादा पद बीएसएफ के लिए निकाले गए हैं यानी 15 हजार 654 और दूसरे नंबर पर सीआरपीएफ के लिए निकाले गए हैं यानी कुल 11 हजार 541 पद है।
जरुरी तारीख
SSC GD 2025
कैसे होगा चयन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA