LBSNAA Recruitment 2024 : जहां मिलती है IAS को ट्रेनिंग, वहां लग सकती है आपकी नौकरी, यहां करें अप्लाई

Ravi Singh | May 27, 2024, 11:21 IST
Share
LBSNAA Recruitment 2024
LBSNAA Recruitment 2024

जहां UPSC क्लियर करने के बाद IAS को ट्रेनिंग दी जाती है, अगर आपकी नौकरी वहां लग जाए। तो कैसा होगा, जी हां, LBSNAA में मैनेजर ग्रेड II के पद पर नौकरी निकली है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

LBSNAA Recruitment 2024 : पढ़ाई पूरी करने के बाद हर किसी का सपना होता है कि उसकी सरकारी नौकरी ( Government Job ) अच्छे संस्थान में लग जाए। इसके लिए लाखों उम्मीदवार मेहनत करते हैं। सोचिए जहां UPSC क्लियर करने के बाद IAS को ट्रेनिंग दी जाती है अगर आपकी नौकरी वहां लग जाए। जी हां, LBSNAA में मैनेजर ग्रेड II के पद पर नौकरी निकली है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की लास्ट डेट 10 जून 2024 से पहले अप्लाई कर सकते हैं।

लबसना क्या है


लबसना ( LBSNAA ) की फुल फॉर्म लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक एकेडमी ( Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration ) है। इस संस्थान की स्थापना 1958 को तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने की थी। लबसना में UPSC परीक्षा को पास करने के बाद आईएएस को ट्रेनिंग दी जाती है। इस संस्थान में भारत ही नहीं बांग्लादेश, भूटान, म्यंमार और मालदीव्स के प्रशासनिक अधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिया जाता है। हाल ही में लबसना ने मैनेजर ग्रेड II के पद पर नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें...

सैनिक स्कूल में नौकरी के लिए करें अप्लाई , 45 हजार से ज्यादा सैलरी

क्वालिफिकेशन

मैनेजर ( कैंटीन ) के इस पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कॉमर्स, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स या पब्लिक एडमिनिस्ट्रेटिव में ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही दो साल अकाउंट वर्क का एक्सपीरियंस भी होना जरूरी है।

सैलरी


  • 34 हजार 800 रुपए महीना

ये खबर भी पढ़ें...

ITD Recruitment 2024 : वकील के पदों पर भर्ती , 5 जून लास्ट डेट

एज लिमिट


  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 55 साल से अधिक नहीं होना चाहिए

दस्तावेज


  • आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र
  • स्वीकृति प्रमाण पत्र
  • ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट
  • उन्मूलन प्रमाण पत्र
  • 2 सालों के अनुभव के प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अंतिम तारीख

ये खबर भी पढ़ें...

HDFC Bank Recruitment 2024 : डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती , 20 जून लास्ट डेट

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया को पूरी करने के लिए सबसे पहले आपको LBSNAA के आधिकारिक साइट https://lbsnaa.gov.in/ पर जाना होगा और वहां से इस जॉब के लिए application form को डाउनलोड करना होगा। उसके बाद उस फार्म में दी हुए सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ते हुए भरें। सभी आवश्यक दस्तावेजों के फोटोकॉपी को लगा करके नीचे दिए हुए पते पर भेज दें।

आवेदन फॉर्म यहाँ भेजें

The Deputy Director Officer In-charge Administration,
Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration,
Mussoorie-248179, District Dehradun ( Uttarakhand )

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Tags:
  • LBSNAA Recruitment 2024
  • लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक एकेडमी
  • लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर