उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस में निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
Dolly patil | Aug 08, 2024, 11:18 IST
rt
सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस है। अगर आप भी इसकी तलाश में है तो हम आपको ऐसी ही एक वैकेंसी के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको नीचे दी गई पूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ना होगा।
उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस ( UPUMS ) ने हाल ही में अपने संस्थान में कई अलग अलग पदों पर भर्तियां निकाली है। इन पदों पर फाइनल सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 25 हजार से लेकर एक लाख 12 हजार की सैलरी मिलने वाली है।
ऐसे चेक करें पूरी डिटेल
उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस की ओर से निकाली गई इस भर्तियों की डिटेल्स देखना चाहते हैं तो आपको यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइटwww.upums.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद आप इसकी पूरी जानकारी चेक कर पाएंगे।
इन पदों पर भर्तियां
नोटिफिकेशन के मुताबिक UPUMS में जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड ,स्टेनोग्राफर, ऑफिसर, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली हैं। जो भी उम्मीदवारों को इन भर्ती के लिए आवेदन करना है वो upums.ac.in की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक UPUMS में सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 30, स्टेनोग्राफर के 30, जूनियर मेडिकल ऑफिसर के 03, फार्मासिस्ट ग्रेड 2 के 10, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट के 05, जूनियर ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट के 04 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इस हिसाब से इसमें कुल 82 वैकेंसी निकली हैं।
उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस की इन भर्तियों के लिए 12वीं/ग्रेजुएशन/बी फार्मा/मास्टर्स कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर की पोस्ट के लिए अभ्यर्थी की टाइपिंग स्पीड हिंदी और इंग्लिश में 80 शब्द प्रति मिनट की होना जरुरी है।
आवेदन शुल्क/ सैलरी
इनमें से किसी पदों पर आवेदन करते हैं और सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी हैं तो 2 हजार 360 रुपए की फीस देनी होगी। वहीं एसटी एससी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1 हजार 416 रुपए फीस लगेगी। फाइनल सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 25 हजार से लेकर एक लाख 12 हजार रुपए महीने की सैलरी मिलेगी।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
![dolly patil]()
ऐसे चेक करें पूरी डिटेल
इन पदों पर भर्तियां
कितने पदों पर होगी भर्ती
योग्यता
आवेदन शुल्क/ सैलरी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
dolly patil
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari