/sootr/media/media_files/0vZK0ADpYdWu23hoqLpz.jpg)
अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए उत्तराखंड में ग्रुप C के पदों पर वैकेंसी निकली है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) ने हाल ही में तकनीकी संवर्ग (technical category) के लिए भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू हो चुकी है और 18 अक्टूबर तक चलने वाली है।
कितने पदों पर होगी भर्ती
पद का नाम | वैकेंसी |
ड्राफ्ट्समैन | 140 |
टेक्नीशियन ग्रेड II इलेट्रिकल | 21 |
टेक्नीशियन ग्रेड II मैकेनिकल | 09 |
ट्यूबवैल मिस्त्री | 16 |
प्लम्बर | 01 |
मेंटनेंस असिस्टेंट | 01 |
इलेक्ट्रिशियन | 01 |
इंस्ट्रूमेंट मेकैनिक | 03 |
ट्रेसर | 01 |
क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर | 01 |
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/12वीं/डिप्लोमा/आईटीआई का प्रमाणपत्र होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18-21 वर्ष (न्यूनतम) और 42 वर्ष (अधिकतम) होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर होगी।
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को ₹19,900 से ₹1,12,400 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (written exam) के आधार पर किया जाएगा, जिसमें 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (objective questions) होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की कटौती होगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी : 300 रुपए।
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / ईडब्ल्यूएस (EWS): ₹150 रुपए।