महाकुंभ में मिलेंगे अनोखे बाबा, एक हाथ उठाए से लेकर कंप्यूटर प्रेमी तक

Siddhi Tamrakar | Jan 14, 2025, 13:40 IST
महाकुंभ 2025 का आगाज 13 जनवरी से हो गया है। ऐसे में यहां कुछ अनोखे बाबा चर्चा का विषय बने हैं, जैसे महाकाल गिरी बाबा का एक हाथ उठाए रखना या कंप्यूटर बाबा का गैजेट्स से प्रेम। चलिए जानते हैं इन अजब-गजब बाबाओं के बारे में।
1 6 महाकाल गिरी बाबा
baba1

महाकाल गिरी बाबा राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं। इनकी विशेषता यह है कि, वो पिछले 9 साल से एक हाथ को ऊपर उठाए हुए हैं और इस हाथ के नाखून उनकी उंगलियों से भी बड़े हो गए हैं।

2 6 कंप्यूटर बाबा
baba2

कंप्यूटर बाबा का असली नाम दास त्यागी है। इनकी विशेष रुचि गैजेट्स और तकनीक में है, इसी कारण उन्हें कंप्यूटर बाबा के नाम से जाना जाता है। ये हमेशा अपने साथ एक लैपटॉप रखते हैं और उस पर कार्टून देखते रहते हैं।

3 6 लिलिपुट बाबा
वोवो

गंगा गिरी बाबा, जिन्हें लिलिपुट बाबा के नाम से जाना जाता है, अपनी छोटी कद-काठी और अनोखी जीवनशैली के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी उम्र 57 साल है और इन्होंने पिछले 32 सालों से स्नान भी नहीं किया है।

4 6 चाबी वाले बाबा
वोेव

यूपी के रायबरेली निवासी हरिशचंद्र विश्वकर्मा को चाबी वाले बाबा के नाम से जाना जाता है। उनके पास एक बड़ी चाबी है, जिसका वजन लगभग 20 किलोग्राम है। कहते हैं कि, वो इस चाबी से लोगों के अहंकार को खोलते हैं और जहां भी जाते हैं, अपनी चाबी के साथ एक यादगार बना लेते हैं।

5 6 रुद्राक्ष बाबा
वोवो1

रुद्राक्ष बाबा के शरीर के हर अंग पर रुद्राक्ष की माला होती है और उनके शरीर पर कुल मिलाकर लगभग 11 हजार से अधिक रुद्राक्ष की माले हैं। इन रुद्राक्षों का वजन 30 किलो से अधिक है।

6 6 डिजिटल मौनी बाबा
वोव

डिजिटल मौनी बाबा, जो 12 साल से मौन व्रत धारण किए हुए हैं, अपनी बातों को डिजिटल बोर्ड पर लिखकर बताते हैं। ये साधु अपनी मौन जीवनशैली और तकनीकी तरीकों के लिए जाने जाते हैं।