मुरादाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार का वोटिंग के बाद निधन , जीते तो होगा उपचुनाव

Marut raj | Apr 20, 2024, 22:01 IST
Share
BJP candidate from Moradabad Lok Sabha seat dies after voting द सूत्र
BJP candidate from Moradabad Lok Sabha seat dies after voting द सूत्र

5 बार के विधायक और एक बार सांसद चुने गए सर्वेश कुमार सिंह का दिल्ली एम्स में निधन हो गया। मुरादाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने बनाया था उम्मीदवार। दिवंगत सर्वेश कुमार के जीतने पर कराया जाएगा उपचुनाव।

BJP candidate dies

भोपाल. बीजेपी उम्मीदवार का निधन ( BJP candidate dies ) हो गया है। मुरादाबाद लोकसभा सीट ( Moradabad Lok Sabha seat ) के प्रत्याशी सर्वेश सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। नामांकन करने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। इसके चलते वह चुनाव प्रचार में भाग नहीं ले सके थे । पूर्व सांसद के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि वह मेडिकल चेकअप कराने के लिए दिल्ली स्थित एम्स गए थे। वहां इलाज के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई।

5 बार विधायक और एक बार सांसद चुने गए

पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी 72 वर्षीय सर्वेश सिंह की दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। नामांकन करने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। इसी कारण वह चुनाव प्रचार में भाग नहीं ले सके। पूर्व सांसद के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने मेडिकल चेकअप कराने के लिए दिल्ली स्थित एम्स गए थे। वहां इलाज के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई। ज्ञात हो कि भाजपा के सर्वेश कुमार सिंह ठाकुर ( Sarvesh Kumar Singh Thakur ) 1991, 1993, 1996, 2002 और 2012 में ( पांच बार ) विधायक बने थे। वह साल 2014 में सांसद रह चुके थे। 2019 में उन्हें सपा के एसटी हसन ने हरा दिया था। उनके बेटे शुशांत सिंह बिजनौर जिले की बड़ापुर विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं।

भाजपा जीतेगी तो उप चुनाव होगा : डीएम
डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार के निधन से चुनाव प्रक्रिया पर को कोई असर नहीं पड़ेगा। मतगणना निर्धारित तारीख पर आयोजित होगी। यदि भाजपा चुनाव जीतती है तो उप चुनाव होगा। भाजपा हारती है तो कुछ नहीं होगा।

Tags:
  • बीजेपी उम्मीदवार का निधन
  • BJP candidate dies
  • मुरादाबाद लोकसभा सीट
  • Moradabad Lok Sabha seat
  • सर्वेश कुमार सिंह ठाकुर
  • Sarvesh Kumar Singh Thakur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती