/sootr/media/media_files/8yqXgSo8oioocY5d96L2.jpg)
भोपाल. लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषणा पत्र यानी मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान कर दिया है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( Defense Minister Rajnath Singh ) को अध्यक्ष और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Finance Minister Nirmala Sitharaman ) को संयोजक बनाया गया है। कमेटी में 27 सदस्य शामिल किए गए हैं। इसमें एमपी के सीएम मोहन यादव ( MP CM Mohan Yadav ) और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ( Former CM Shivraj Singh Chauhan ) शामिल हैं। मेनिफेस्टो कमेटी ( BJP Manifesto Committee ) में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सह संयोजक बनाए गए।
इन राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल
कमेटी में चार राज्यों के CM भी शामिल हैं। इनमें मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव, असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय शामिल हैं। कमेटी में अर्जुन मुंडा, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
पढ़ें समिति में शामिल नाम...
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए चुनाव घोषणा-पत्र समिति का गठन किया है।
— BJP (@BJP4India) March 30, 2024
BJP National President Shri JP Nadda has announced Election Manifesto Committee for the Lok Sabha Elections - 2024. pic.twitter.com/KMrBpqkQQF