BJP का संकल्प पत्र - गारंटियों की बरसात- यूनिफॉर्म सिविल कोड, जीरो बिजली बिल सहित 3 करोड़ नए घर...

बीजेपी ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। कांग्रेस ने जहां 'न्याय' पर फोकस किया है, वहीं बीजेपी 'GYAN' यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर फोकस रखा। पीएम मोदी ने इस संकल्प पत्र को जारी किया...

Advertisment
author-image
Sandeep Kumar
एडिट
New Update
MODI KI GYARANTI

घोषणा पत्र में क्या है खास

  • जन औषधि केंद्रों पर 80% डिस्काउंट के साथ दवाइयां मिलती रहेंगी
  • आयुष्यमान योजना के तहत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता रहेगा
  • 70 वर्ष से ज्यादा का हर बुजुर्ग आयुष्यमान योजना के दायरे में आएंगे
  • तीन करोड़ घर और गरीबों के लिए बनवाकर देंगे
  • पाइप से घर- घर सस्ती रसोई गैस पहुंचाएंगे
  • लोगों को सस्ती बिजली देने के साथ ही बिजली से कमाई के अवसर देंगे
  • मुद्रा योजना लोन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख होगी
  • रेहड़ी और पटरी ठेले वालों के लिए स्वनिधि योजना से लोन के लिए 50 हजार कर्ज की लिमिट बढ़ेगी और योजना गांव देहात तक पहुंचेगी
  • तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा
  • ड्रोन दीदियों के माध्यम से कृषि में बड़ी क्रांति आएगी
  • सर्वाइकल कैंसर से मुक्ति के लिए देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा
  • पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम 10 करोड़ किसानों के लिए जारी रहेगा
  • सहकारी समितियों की संख्या बड़ी संख्या में बढ़ाई जाएगी 
  • भारत सुपर फूड पर सरकार ध्यान देगी
  • दलहन और तिलहन उत्पादन में किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा
  • किसान समृद्दि केंद्रों का विकास होगा 
  • भारतीय इतिहास की विरासत को ग्लोबल टूरिज्म से जोड़ा जाएगा
  • ईको टूरिज्म के नए हब बनाएंगे
  • वंदे भारत ट्रेन तीन तरह से चलगी - वंदे भारत चेयरकार, वंदे भारत मैट्रो और वंदे भारत 
  • देश की चारों दिशाओं में एक- एक बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी
  • ग्रीन एनर्जी में आत्म निर्भरता बढ़ाएंगे
  • भारत ग्लोबल इंजीनियरिंग का बड़ा हब बनेगा
  • स्पेस साइंस में हम दुनिया के लीडर देश बनेंगे 
  • यूनिफार्म सिविल कोड पर BJP अपने स्टैंड पर कायम रहेगी
  • भ्रष्टाचार पर कार्रवाई जारी रहेगी। इसमें कोई राहत नहीं...

 

NEW DELHI : लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी (  BJP ) ने अपना घोषणा पत्र ( resolution letter ) बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर जारी कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रविवार की सुबह पार्टी मुख्यालय एक्सटेंशन में घोषणा पत्र जारी किया गया। भाजपा अपने चुनाव घोषणा पत्र को संकल्प पत्र के नाम से जारी करती है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह समेत कई सभी दिग्गज नेता भी इस दौरान मौजूद रहे। इस घोषणा पत्र में बीजेपी 'GYAN' यानी गरीब, युवा, अन्नदाता ( किसान ) और नारी शक्ति पर फोकस रखा गया है। यह संकल्प पत्र मोदी की गारंटियों से भरपूर है... 

क्या बोले मोदी...

  • पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय पर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बार-बार कहा है कि उनकी राय में देश में केवल चार 'जातियां' हैं- युवा, महिलाएं, किसान और गरीब. इसे ध्यान में रखते हुए, भाजपा के चुनावी वादों के मुख्य आकर्षण में समाज के इन चार वर्गों के उत्थान के लिए कई उपाय शामिल हैं। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में पीएम मोदी के भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के संकल्प को पूरा करने का रोडमैप पेश किया है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में लगभग 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। हमने इन स्वयं सहायता समूहों को आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रिटेल और पर्यटन के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। भाजपा सच्चे अर्थों में सामाजिक विकास और सामाजिक समावेशन सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। हमने वरिष्ठ नागरिकों और ट्रांसजेंडर समुदाय को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाने का फैसला किया है। 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा संकल्प पत्र युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। पिछले दस वर्षों में भारत के लगभग 25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकल आए हैं। यह काम करने के परिणामोन्मुख दृष्टिकोण के प्रति भारतीय जनता पार्टी की मजबूत प्रतिबद्धता का प्रमाण है। भारत आज Women Led Development में दुनिया को दिशा दिखा रहा है। पिछले 10 वर्ष, नारी गरिमा, नारी को नए अवसरों को समर्पित रहे हैं। आने वाले 5 वर्ष नारीशक्ति की नई भागीदारी के होंगे।

 

  • BJP अंबेडकर के सामाजिक न्याय की लड़ाई को हमेशा केंद्र में रखती है। 
  • यह संकल्प पत्र BJP की विचारधारा को आगे बढ़ाने का माध्यम है। 
  • 2014 में पीएम मोदी ने साफ कहा था कि हमारी सरकार गांव और गरीब को समर्पित है। 

BJP MODI.jpg

तो ये है GYAN का मतलब

G- गरीब

Y- युवा

A- अन्नदाता

N- नारी

27 नेताओं ने मिलकर बनाया है घोषणा पत्र

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, किरण रीजीजू और अर्जुनराम मेघवाल के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित कुल 27 नेता इस समिति के सदस्य हैं। सीतारमण इस समिति की संयोजक हैं। 

 

  • Apr 14, 2024 09:46 IST
    हम श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे: जेपी नड्डा

    बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के संकल्प पत्र लॉन्चिंग इवेंट में कहा कि हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे। हमारा घोषणापत्र दर्शाता है कि भाजपा के संस्थापकों ने देश के लिए क्या कल्पना की थी। पीएम मोदी ने आम आदमी की समझ के लिए दृष्टिकोण को सरल बनाया है और इसे 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' कहा है। 

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'जब नागरिक स्पष्ट जनादेश देते हैं तो परिणाम भी स्पष्ट होते हैं। 2019 में हमने 2014 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2019 का जनादेश हमारी महिलाओं, गरीबों को समर्पित था। स्पष्ट जनादेश ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने में मदद की। कांग्रेस के वकीलों ने राम मंदिर के निर्माण में अड़ंगा लगाया, लेकिन बीजेपी की सरकार में यह संकल्प भी पूरा हुआ. प्रधानमंत्री ने तीन तलाक को समाप्त किया और हमारी मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाया। 30 साल तक महिला आरक्षण के लिए किसी ने कुछ नहीं किया. बीजेपी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर यह काम किया। 2029 में 33% सांसद महिलाएं होंगी। आज पीएम आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ पक्के घर बन चुके हैं और इस कार्य को आगे भी जारी रखा गया है। आज 50 करोड़ जनधन खातों में से 55.5% जनधन खाते महिलाओं के नाम पर खोले गए हैं। आज देश में 10 करोड़ से अधिक गैस सिलेंडर उज्ज्वला योजना के अंतर्गत दिए जा चुके हैं। 11 करोड़ से अधिक इज्जत घर देश भर में बनाए गए हैं।'

     



  • Apr 14, 2024 09:45 IST
    मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोना : राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा, 'जो हम कहते हैं वो हम करते हैं। ये बात भाजपा के लोग ही नहीं भारत के लोग भी ये बात मानने लगे हैं। हम जो कहते हैं वो हम करते हैं. BJP के जिस संकल्प पत्र को हम सामने रखने वाले हैं वो बहुत गहन शोध और सुझावों पर अमल करने के बाद हमने तैयार किया है. मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने जैसी खरी है।'

     



BJP का संकल्प पत्र बीजेपी का घोषणा पत्र BJP 'GYAN'