कांग्रेस ने गुना में सिंधिया के सामने राव यादवेंद्र को उतारा
Marut raj | Mar 27, 2024, 23:06 IST
Congress gave ticket to Rao Yadvendra in front of Scindia in Guna द सूत्र
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की आठवीं लिस्ट में 4 राज्यों के 14 नामों का ऐलान किया गया है। इसमें गुना में ज्योतिरादित्य के सामने राव यादवेंद्र को टिकट दिया गया है। वहीं, पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन फॉर्म जमा करने का काम पूरा हो गया है।
भोपाल. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की आठवीं लिस्ट में 4 राज्यों के 14 नामों का ऐलान किया गया है। इसमें गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) के सामने राव यादवेंद्र ( Rao Yadvendra ) को टिकट दिया गया है। वहीं, विदिशा में शिवराज के सामने प्रताप भानु को टिकट दिया गया है। दमोह से तरवर सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाया गया है।पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब तक 209 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को नामांकन का आखिरी दिन रहा। छिंदवाड़ा में बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने पर्चा दाखिल किया। जबलपुर में बीजेपी प्रत्याशी आशीष दुबे ने अपना नामांकन दाखिल किया। दोनों ही जगहों पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने नामांकन सभाओं को संबोधित किया। वहीं शहडोल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी फुंदेलाल मार्कों, मंडला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम और बालाघाट से कांग्रेस प्रत्याशी सम्राट सिंह सरस्वार ने अपने नामांकन दाखिल किए। तीनों ही जगहों पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नामांकन सभाओं को संबोधित किया। नामांकन के आखिरी दिन मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर कुछ 64 प्रत्याशियों ने 89 नामांकन दाखिल किए। इन्हें मिलाकर कुल 113 प्रत्याशियों ने 153 फॉर्म भरे हैं। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। इस चरण में मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा, जबलपुर, सीधी, मंडला, शहडोल और बालाघाट सीट शामिल हैं।
![द सूत्र]()
6 सीटों पर कुछ 64 उम्मीदवारों ने भरे फॉर्म

देखें कांग्रेस की लिस्ट....
द सूत्र
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग