MP Lok Sabha Result 2024 : दमोह लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी 4 लाख 6 हजार 426 वोट से जीते

दमोह लोकसभा मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक है। 1989 से यहां लगातार भाजपा के सांसद चुनकर आ रहे हैं। दमोह भाजपा का एक मजबूत गढ़ है।

Advertisment
author-image
Pratibha ranaa
एडिट
New Update
THESOOTR
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

MP Lok Sabha Result 2024 : दमोह में बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी  4 लाख 6 हजार 426 वोट से जीत गए हैं। राहुल सिंह लोधी ने कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी को हराया है। दमोह लोकसभा मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक है। 1989 से यहां लगातार भाजपा के सांसद चुनकर आ रहे हैं। दमोह भाजपा का एक मजबूत गढ़ है। दमोह लोकसभा में कुल 8 विधानसभा आती हैं। इसमें से 7 सीटें- देवरी, रेहली, बांदा, पथरिया, दमोह, जबेरा और हट्टा पर भाजपा की सत्ता है। वहीं एक सीट मलहरा पर कांग्रेस के विधायक हैं। दमोह लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 19,25,314 मतदाता हैं। इनमें से 10,87,455 ने वोटिंग की थी। दमोह में वोटिंग परसेंट 56.48 प्रतिशत रहा था।

2024 का समीकरण

दमोह लोकसभा सीट पर दो बार से प्रहलाद पटेल चुनाव जीतते आ रहे थे। उनके विधानसभा चुनाव जीतने के बाद, भाजपा ने राहुल लोधी को टिकट दी थी। वे कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए हैं और पूर्व विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस ने दमोह लोकसभा सीट से तरवर सिंह लोधी को चुनावी मैदान में उतारा था। 48 वर्षीय लोधी दमोह से कांग्रेस विधायक रहे हैं। 2023 का विधानसभा चुनाव वे बंडा से लड़े थे। हालांकि इसमें उनकी हार हुई थी।

साल

जीत

वोट मार्जिन

2024

राहुल सिंह लोधी (बीजेपी) 4,06,426

2019

प्रहलाद पटेल (बीजेपी)

3,53,411

2014

प्रहलाद पटेल (बीजेपी)

2,13,299

दमोह में बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी MP Lok sabha result 2024