/sootr/media/media_files/26Jj3yJ8PHORnk4NL2PE.jpg)
जबलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के आशीष दुबे ( ashish dubey ) जीत दर्ज करने वाले हैं। शाम 04:20 तक उन्हें 7,61,292 वोट मिल चुके हैं। इसके चलते दुबे 4,75,079 वोटों से आगे चल रहे हैं। अगर यह रुझान नतीजों में बदलती हैं, तो भाजपा जबलपुर में लगातार पांचवी बार लोकसभा का चुनाव जीत जाएगी।
जबलपुर लोकसभा सीट मध्य प्रदेश की एक लोकसभा है। इस लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 8 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें से सात सीटें- पाटन, बरगी, जबलपुर उत्तर, जबलपुर कैंट, जबलपुर पश्चिम, पनागर और सिहोरा पर भाजपा के विधायक हैं। एक सीट जबलपूर पूर्व पर कांग्रेस विधायक हैं। जबलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा 1996 से लगातार जीत दर्ज करती आई है।
जबलपुर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 18,96,346 मतदाता है। इनमें से 11,56,722 ने वोटिंग की थी। जबलपुर में वोटिंग परसेंट 61 प्रतिशत रहा था।
ये खबर भी पढ़िए...
कांग्रेस को अपने गढ़ छिंदवाड़ा में पस्त करने वाले कौन है विवेक बंटी साहू ?
2024 का समीकरण
2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश मंत्री रहे आशीष दुबे को मौका दिया था। उन्होंने पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा है। 2019 में सांसद चुनकर आए राकेश सिंह के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आशीष दुबे को यह टिकट मिली है।
आशीष दुबे के सामने कांग्रेस ने प्रदेश महामंत्री दिनेश यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। वे 2010 से 2022 तक जबलपुर के नगर अध्यक्ष रहे हैं।
साल | जीत | वोट मार्जिन |
2024 | अभिषेक दुबे | 4,75,079 वोटों से आगे |
2019 | राकेश सिंह (बीजेपी) | 4,54,744 |
2014 | राकेश सिंह (बीजेपी) | 2,08,639 |