/sootr/media/media_files/Obh1sDy3H04FtGWjR4fl.jpg)
BHOPAL. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) देश के अन्य राज्यों में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार-प्रसार और जनसभा कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव आज 18 मई को मुंबई में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। ( Lok Sabha Chunav 2024 )
मुंबई दौरे पर रहेंगे CM यादव
सीएम मोहन यादव आज मुंबई दौरे पर रहेंगे। वह वहां पत्रकार वार्ता, शोभा यात्रा एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। यादव सुबह 11.50 बजे मुंबई के नरिमन प्वाइंट स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.30 बजे मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा के शिवाजी पार्क दादर में आयोजित शोभा यात्रा में शामिल होंगे। इसके अलावा सीएम मोहन शाम 4 बजे मुंबई दक्षिण लोकसभा के लालबाग, मेघवाडी में समरूप सभा को संबोधित करेंगे।
देवाल में दो पटवारी और दो लिपिकों को शासकीय सेवा से हटाने की दीर्घ शास्ति आरोपित
कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने शासकीय राशि का दुर्विनियोग करने पर पटवारी अनिल मालवीय तहसील टोंकखुर्द, पटवारी समरथलाल जांगड़े तहसील टोंकखुर्द तथा सहायक ग्रेड तीन तहसील कार्यालय कन्नौद राहुल कर्मा, सहायक ग्रेड तीन तहसील कार्यालय सोनकच्छ राहुल माली को शासकीय सेवा से हटाए जाने के लिए दीर्घ शस्ति आरोपित की है।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
/sootr/media/member_avatars/CYX6swJ0v3EJeHF1R0YE.jpeg )
 Follow Us
 Follow Us