Lok sabha Election 2024 कभी भी जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट

Dr Rameshwar Dayal | Mar 08, 2024, 11:17 IST
Share
कांग्रेस की पहली सूची
आज जारी हो सकती है कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची

पार्टी सूत्रों के अनुसार पहली लिस्ट में 60 के आसपास उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है। इतना तय है कि पहली लिस्ट में पार्टी अपने बड़े नेताओं के नाम जारी करेगी, साथ ही विभिन्न राज्यों की वे लोकसभा सीटें भी घोषित की जा सकती हैं...

New Delhi. लोकसभा चुनावों ( Lok sabha Election 2024 ) को लेकर कांग्रेस ( Congress ) की पहली लिस्ट के आज जारी होने की संभावना जताई जा रही है। कल गुरुवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ( CEC ) की बैठक में कई नामों को फाइनल कर लिया गया है। उम्मीद है कि आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को जारी कर दिया जाए, ताकि घोषित उम्मीदवार अपने क्षेत्रों में जाकर प्रचार की रणनीति बना सकें।

पहली लिस्ट में आ सकते हैं 60 नाम

पार्टी सूत्रों के अनुसार पहली लिस्ट में 60 के आसपास उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है। वैसे इस नंबर को लेकर पार्टी की ओर से कुछ कन्फर्म नहीं किया जा रहा है, लेकिन इतना तय है कि पहली लिस्ट में पार्टी अपने नामी नेताओं की लिस्ट जारी करेगी, साथ ही विभिन्न राज्यों की वे लोकसभा सीटें भी घोषित की जा सकती हैं, जिनको लेकर विपक्ष के गठबंधन I.N.D.I.A. से किसी प्रकार का टकराव नहीं है। पार्टी के आला नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) व प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) का नाम भी शामिल हो सकता है। अभी यह कन्फर्म नहीं है कि राहुल गांधी अमेठी या वायनाड दोनों से चुनाव लड़ेंगे या इस बार सिर्फ एक ही सीट पर अपनी किस्मत आजमाएंगे। गांधी परिवार की अन्य नेता प्रियंका गांधी अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत रायबरेली से कर सकती हैं। अभी तक इस सीट पर पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी चुनाव लड़ती रही हैं। उन्होंने इस बार स्वास्थ्य व अन्य कारणों से लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है, लेकिन इलाके के वोटरों को भावुक भरी चिट्ठी लिखकर उनसे लगातार सहयोग की अपेक्षा की है।

पहली सूची यानि बडे़ नामों की घोषणा

बताते हैं कल शाम को चुनाव समित की हुई बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की। इसमें पार्टी नेता सोनिया गांधी, सी वेणुगोपाल, अंबिका सोनी, सलमान खुर्शीद समेत कई बड़े नेताओं ने शिरकत की। राहुल गांधी इस बैठक में वर्चुअली शामिल हुए। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के राजनांदगांव, तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर सहित राजस्थान के युवा तुर्क राजेश पायलट, अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, कमलनाथ के बेट नकुलनाथ, उत्तर प्रदेश के बड़े नेता अजय राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री टीएस सिंह के नामों की घोषणा हो सकती है।

Tags:
  • कांग्रेस की पहली लिस्ट
  • LOK SABHA ELECTION 2024 : कांग्रेस की पहली सूची
भजनलाल शर्मा आज नगर निकायों के कामकाज पर करेंगे चर्चा, सीएम आवास पर होगी अहम बैठक

By Ashish Bhardwaj

भजनलाल शर्मा आज नगर निकायों के कामकाज पर करेंगे चर्चा, सीएम आवास पर होगी अहम बैठक
आज खंडवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव: मेधावी छात्र-छात्राओं को करेंगे स्कूटी वितरण, कई अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Amresh Kushwaha

आज खंडवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव: मेधावी छात्र-छात्राओं को करेंगे स्कूटी वितरण, कई अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक

By Amresh Kushwaha

मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?