लोकसभा चुनाव 2024 : गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को ओबीसी विरोधी बताया
Marut raj | Apr 11, 2024, 19:01 IST
Lok Sabha Elections 2024 Home Minister Amit Shah called Congress anti OBC द सूत्र
गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश में चुनावी सभा में कहा कि यदि घमंडिया गठबंधन जीतता है तो सबसे बड़ा नुकसान ओबीसी का होने वाला है। कांग्रेस ओबीसी विरोधी पार्टी है।
Home Minister Amit Shah called Congress anti OBC
भोपाल. लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok Sabha Elections 2024 ) में 400 सीटों के मिशन को लेकर चल रही बीजेपी चुनावी प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश में इंडिया गठबंधन और खासतौर पर कांग्रेस को निशाने पर लिया। गुरुवार को कटनी के बरही में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस को ओबीसी विरोधी बताया।
कमलनाथ और दिग्विजय को निशाने पर लिया
बरही में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने दोनों से सवाल करते हुए पूछा कि जब केन्द्र में सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार थी, तब कमलनाथ, श्रीमान बंटाधार आपने 10 साल तक केन्द्र में सरकार चलाई। जरा हिसाब दीजिए आपने इन 10 सालों में मध्य प्रदेश के विकास के लिए कितना पैसा दिया ? मैं बताता हूं 10 साल में कांग्रेस ने एमपी के विकास के लिए 1 लाख 99 हजार करोड़ रुपए दिए । वहीं मोदी सरकार ने 10 साल में 7 लाख 74 हजार करोड़ रूपए दिया।
सबसे बड़ा नुकसान ओबीसी का
अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन इंडिया अलाइंस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि घमंडिया गठबंधन कभी देश का कल्याण नहीं कर सकता। घमंडिया गठबंधन जीतता है तो सबसे बड़ा नुकसान ओबीसी का होने वाला है। कांग्रेस ओबीसी विरोधी पार्टी है। मोदी सरकार में ओबीसी के 27 मिनिस्टर हैं, 37 परसेंट सांसद ओबीसी से हैं और मोदी सरकार ने ओबीसी आयोग का गठन किया है। केन्द्र की सभी शैक्षणिक संस्थाओं में 27 फीसदी ओबीसी को आरक्षण देने का काम भी मोदी सरकार ने किया है।
फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह और टीआई महेश लिल्हारे के भाई से था गहरा रिश्ता? पुलिस ने की पूछताछ
By
क्या एसओजी रीडर जसवंत राव ने 2 करोड़ की रिश्वत स्वीकार की? एसीबी की जांच में नई बातें उभरकर आ रही हैं
By Jyoti Mahender Bhardwaj
विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर हमला, निकम्मों को बांटे टिकट, भरतपुर आने की हिम्मत की तो भारी पड़ेगा
By Mukesh Sharma
मुझे नचनिया कहा,अब चुप क्यों? माता सीता के किरदार पर साध्वी हर्षा रिछारिया का संतों से सवाल
By Aman Vaishnav
शोएब ढेबर की होगी फिर से गिरफ्तारी, कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रंगदारी मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश
By Harrison Masih
RPSC आवेदन संशोधन की आखिरी तारीख आज, जानें जरूरी जानकारी और प्रक्रिया
By Jyoti Mahender Bhardwaj
फिर मध्यप्रदेश आ रहे राहुल गांधी, अमित शाह भी आएंगे, आखिर बड़े नेताओं को क्यों भा रहा मध्यप्रदेश?
By CHAKRESH