election result : मोदी सिर्फ डेढ़ लाख वोटों से जीते, स्मृति ईरानी की हार...कंगना ने भरा दम

Marut raj | Jun 04, 2024, 19:08 IST
Share
Loksabha Election Result 2024 Narendra Modi BJP India Alliance  द सूत्र
Loksabha Election Result 2024 Narendra Modi BJP India Alliance द सूत्र

उत्तरप्रदेश की अमेठी सीट से पिछली बार बंपर जीत दर्ज करने वाली स्मृति ईरानी हार की ओर हैं। वे अभी 1 लाख 65 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 44 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हैं।

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के नतीजे इस बार कई मायनों में हैरान करने वाले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी अपनी वाराणसी सीट से महज 1 लाख 52 हजार वोटों से जीत हैं। हालांकि यह वाराणसी से उनकी तीसरी जीत है, लेकिन जीत का मार्जिन कम है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी की रायबरेली और केरल की वायनाड दोनों सीट से जीत दर्ज की है।
उत्तरप्रदेश की अमेठी सीट से पिछली बार बंपर जीत दर्ज करने वाली स्मृति ईरानी हार की ओर हैं। वे अभी 1 लाख 65 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 44 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हैं। बॉलीवुड से राजनीति में कदम रखने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत 74 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गई हैं।

दिग्विजय सिंह की करारी हार

देश की दूसरी हॉट सीट्स की बात करें तो मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से हार गए हैं। उन्हें बीजेपी के रोडमल नागर ने हराया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र और सांसद नकुलनाथ भी छिंदवाड़ा से हार गए हैं। तेलगांना की चर्चित हैदराबाद सीट से बीजेपी की माधवी लता का जीतना भी मुश्किल है। वे अभी 3 लाख 38 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं।

इनेलो के चौटाला हार की ओर

जम्मू कश्मीर की बारमूला सीट से नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी उमर अब्दुल्ला 2 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट से इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला भी हार की ओर हैं। वे अभी 4 लाख 62 हजार वोटों से पीछे हैं। केरल की थिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शशि थरूर 16 हजार वोटों से जीत गए हैं।

खट्टर 2 लाख वोटों से आगे

ऐसे ही हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर 2 लाख वोटों से आगे हैं। यानी उनकी जीत की भी प्रबल संभावनाएं हैं। यूपी की सुल्तानपुर सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं मेनका गांधी को लेकर बड़ा अपडेट है। वे 42 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। हिमाचल की हमीरपुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 1 लाख 82 हजार मतों से आगे हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला राजस्थान की कोटा सीट से चुनाव लड़े थे। वे अभी 41 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

Loksabha Election Result 2024 Narendra Modi BJP India Alliance

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • India Alliance
  • narendra modi
  • Election Result
  • Loksabha Election Result
  • स्मृति ईरानी हार
राजस्थान की 30 कृषि मंडियों में 57.41 करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी, किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान की 30 कृषि मंडियों में 57.41 करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी, किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं
MP में 5 IPS समेत 8 पुलिस अफसरों के तबादले, खण्डवा-उज्जैन-जबलपुर-ग्वालियर में नए ASP नियुक्त

By Jitendra Shrivastava

MP में 5 IPS समेत 8 पुलिस अफसरों के तबादले, खण्डवा-उज्जैन-जबलपुर-ग्वालियर में नए ASP नियुक्त
नितिन गडकरी के RTO वाले सवाल पर मंत्री उदय प्रताप सिंह क्यों रहे मौन, कार्रवाई का हिसाब कहां?

By Ramanand Tiwari

नितिन गडकरी के RTO वाले सवाल पर मंत्री उदय प्रताप सिंह क्यों रहे मौन, कार्रवाई का हिसाब कहां?
CSVTU परीक्षा परिणाम में बड़ी चूक, अनुपस्थित छात्रा को 38 अंक देकर पास करने पर एजेंसी को कारण बताओ नोटिस

By Umeshwari Baghel

CSVTU परीक्षा परिणाम में बड़ी चूक, अनुपस्थित छात्रा को 38 अंक देकर पास करने पर एजेंसी को कारण बताओ नोटिस
AGTF का बड़ा एक्शन: चूरू में रोहित गोदारा गैंग के शार्प शूटर की गिरफ्तारी और अवैध हथियार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

AGTF का बड़ा एक्शन: चूरू में रोहित गोदारा गैंग के शार्प शूटर की गिरफ्तारी और अवैध हथियार
इंदौर में 1 अक्टूबर से दूध महंगा, 68 रुपए प्रति लीटर होगा दाम, दुग्ध विक्रेता संघ ने बढ़ाए भाव, किसान बोले-हमें 12 रुपए फैट के रेट दो

By Sanjay Gupta

इंदौर में 1 अक्टूबर से दूध महंगा, 68 रुपए प्रति लीटर होगा दाम, दुग्ध विक्रेता संघ ने बढ़ाए भाव, किसान बोले-हमें 12 रुपए फैट के रेट दो
राजस्थान पंचायत चुनाव: 15 नवंबर तक की है डेडलाइन, तारीखों पर अब भी सस्पेंस बरकरार

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव: 15 नवंबर तक की है डेडलाइन, तारीखों पर अब भी सस्पेंस बरकरार