किसान संघ
इंदौर में 1 अक्टूबर से दूध महंगा, 68 रुपए प्रति लीटर होगा दाम, दुग्ध विक्रेता संघ ने बढ़ाए भाव, किसान बोले-हमें 12 रुपए फैट के रेट दो
Sanjay Gupta | Sootr Creatives | Updated:
इंदौर में एक अक्टूबर से रुपए प्रति लीटर महंगा होगा दूध
इंदौर में एक अक्टूबर से दूध के दाम में बढ़ोतरी की घोषणा हो गई है। अब एक रुपए प्रति लीटर दूध महंगा होगा। डेयरी और दुकानों पर यह दूध 68 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। इंदौर दुग्ध विक्रेता संघ ने बुधवार को इसकी घोषणा कर दी है। फैसला एक अक्टूबर से ही लागू हो जाएगा। वही किसनों ने इस बढ़ोतरी का विरोध किया है।
विक्रेता संघ ने बढ़ाए फैट भुगतान के दाम
इसी वजह से दूध खरीदी का रेट बढ़ाया गया है। अभी तक दूध विक्रेता 8.90 रुपए प्रति फैट के हिसाब से दूध खरीद रहे थे। अब इसमें 33 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। नई दर 9.23 रुपए प्रति फैट कर दी गई है।
इसके चलते 1 रुपए महंगा होगा दूध
वहीं दुकान और डेयरी पर दूध 68 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। इसमें पैकिंग और दूसरे चार्ज भी शामिल रहेंगे। दूध उत्पादक किसानों के लिए 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। वहीं घर पहुंच सेवा के लिए 1 रुपए प्रति लीटर डिलीवरी शुल्क बढ़ाया गया है।
दाम फिर और बढ़ाए जा सकते हैं
खाद्य सुरक्षा नियम का पालन करें
आक्सीटोसिन इंजेक्शन नहीं लगाएं
बैठक में भोला शंभू बागोरा, कन्हैयालाल जोशी और तुलसीराम पाल मौजूद रहे। इसके अलावा काका नीमा, पंकज साहू और उमाशंकर जोशी भी शामिल हुए। बद्री शर्मा, ओमश्री, महेश शर्मा, भानू पुरोहित और सोहनलाल पुरोहित भी बैठक में उपस्थित थे।
किसान बोले यह भाव मंजूर नहीं, 70 रुपए हो
उन्होंने कहा कि मथुरावाला व्यापारी संगठन चलाएं। किसान गांवों में दूध उत्पादन करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 30 साल से किसानों का शोषण हो रहा है।
दिलीप सिंह ने कहा कि 68 रुपए प्रति लीटर दूध का भाव पर्याप्त नहीं है। दूध व्यापारियों को किसानों को 12 रुपए फैट का भाव देना चाहिए। किसान दूध का भाव 70 रुपए प्रति लीटर चाहते हैं।
दिलीप सिंह ने कहा कि भरत मथुरावाला को भी किसानों को उचित भाव देना चाहिए। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश दूध व्यापारी संघ के अध्यक्ष ईश्वर जोशी हैं। उनके अनुसार मथुरावाला दूध के भाव बढ़ाने नहीं देते हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान संघ के राजेश दांगी, प्रह्लाद जाट और हंसराज भी मौजूद रहे।
मथुरवाला क्या बोल रहे हैं
किसान संघ
बाकि शहरों में क्या है दूध का भाव
| शहर | दूध का भाव (लगभग प्रति लीटर) |
|---|---|
| इंदौर | ₹67–68 प्रति लीटर |
| भोपाल | ₹66–68 प्रति लीटर |
| उज्जैन | ₹66–68 प्रति लीटर |
| जबलपुर | ₹65–67 प्रति लीटर |
| ग्वालियर | ₹65–67 प्रति लीटर |
| सागर | ₹65–67 प्रति लीटर |
FAQ
- इंदौर में दूध की नई कीमतें क्या हैं?
इंदौर में दूध की नई कीमत 64 रुपए प्रति लीटर होगी, जिसमें घर पहुंच सेवा शुल्क शामिल है। दुकान और डेयरी पर दूध की कीमत 68 रुपए प्रति लीटर रहेगी। - दूध की कीमत बढ़ाने का कारण क्या है?
दूध की कीमत बढ़ाने का कारण पशु आहार के महंगे होने और इस वर्ष कम बारिश के चलते उत्पन्न समस्याएं हैं। - क्या आगे दूध की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है?
हां, अगर बारिश कम होती है और पशु आहार के दाम में और बढ़ोतरी होती है, तो दूध की कीमतें फिर से बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।
सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर
By Arun Tiwari
मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार
By Aman Vaishnav
नर्सिंग भर्ती 2023 पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- दूसरे काउंसिल से रजिस्टर्ड नर्स को बाहर करना गलत
By Jageshwar Prasad
एमपी में बिजनेस को मिलेगा नया बूस्ट: इंवेस्टर्स की राह आसान करेगी मोहन सरकार, जल्द बनेगा नया बिजनेस सचिवालय
By Arohi Raj
बिजली बिल ने उड़ाए उपभोक्ताओं के होश : औसत खपत बढ़ने से 2 से 8 हजार तक का अतिरिक्त भार, बिगड़ा घर का बजट
By Umeshwari Baghel
विधायक ने एहसान जताया तो युवक ने उतार दिया कर्ज! जनता से पैसे इकट्ठा कर लाइव ट्रांजक्शन किया, बोला-अब कोई लेना देना नहीं
By Aman Vaishnav
उदयपुर पंचायत चुनाव में 1 वोट का थ्रिलर, गोगुंदा में छगनी बाई ने रेखा बाई को हराया, 18 मुकाबले 64 वोट से कम अंतर के
By Jageshwar Prasad