नरेंद्र मोदी 22 साल और 6 चुनाव में पहली बार अपनी पार्टी को बहुमत नहीं दिला सके
Marut raj | Jun 04, 2024, 22:18 IST
Loksabha Election Result 2024 PM Narendra Modi the sootr द सूत्र
नॉर्थ जोन यानी हिंदी पट्टी के इलाके में बीजेपी ने 55 सीटें गंवाई हैं, जबकि 2019 में इसी इलाके में बीजेपी ने एकतरफा चुनाव जीता था और नॉर्थ जोन की 235 सीटों में से 183 सीटें जीती थीं।
Mp Loksabha Election Result : साल2002 से 2012 के बीच गुजरात में हुए 3 विधानसभा चुनाव हों या 2014 से अब तक हुए 3 लोकसभा चुनाव, यह पहली बार है, जब नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी को बहुमत नहीं दिला सके। हालांकि, केंद्र में बीजेपी सरकार तो बनाने जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक वह बहुमत के 273 की संख्या से 33 कदम दूर है।
बीजेपी अपने ही मैदान में एक बड़ा मोर्चा हार गई। उत्तर भारत में पसरे 10 हिंदी भाषी राज्यों में पार्टी ने 55 सीटें गवां दीं। नतीजा- बीजेपी इस लोकसभा चुनाव में अपने बूते बहुमत हासिल नहीं कर सकी।
मंगलवार शाम 6 बजे तक बीजेपी कुल 239 सीटों पर आगे या जीत चुकी थी। 2019 में बीजेपी ने 303 सीटें जीती थीं। यानी कुल 64 सीटों का नुकसान हुआ। बीजेपी 24 ऐसी सीटें हार गई, जहां 2019 में जीत का मार्जिन 20% से भी ज्यादा था।
नॉर्थ जोन यानी हिंदी पट्टी के इलाके में बीजेपी ने 55 सीटें गंवाई हैं, जबकि 2019 में इसी इलाके में बीजेपी ने एकतरफा चुनाव जीता था और नॉर्थ जोन की 235 सीटों में से 183 सीटें जीती थीं।
2024 में बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हुआ। 2019 में बीजेपी ने यूपी में 62 और राजस्थान में 24 सीटें जीती थीं। जबकि आज के शुरुआती ट्रेंड्स में बीजेपी को यूपी में 30 और राजस्थान में 10 सीटों का नुकसान हुआ है।
बीजेपी के स्टार कैम्पेनर Narendra Modi ने चुनावी सीजन के 61 दिन में 22 रैलियां और रोड-शो दक्षिण में किए। साथ ही मोदी ने 1 जनवरी 2024 से लेकर 30 मार्च तक हर तीसरे दिन दक्षिण में दौरा किया। इसके अलावा राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, जेपी नड्डा, अमित शाह ने भी दक्षिण में प्रचार किया।
वहीं, मोदी ने सेंगोल को नए संसद भवन में स्थापित करने से लेकर काशी-तमिल संगमम और सौराष्ट्र-तमिल संगमम की शुरुआत करने तक का दांव खेला, लेकिन इस चुनाव में किसी भी तरह का दांव नहीं चल सका।
अपने ही मैदान में एक बड़ा मोर्चा हारी

साउथ में नहीं मिली सफलता
बीजेपी के स्टार कैम्पेनर Narendra Modi ने चुनावी सीजन के 61 दिन में 22 रैलियां और रोड-शो दक्षिण में किए। साथ ही मोदी ने 1 जनवरी 2024 से लेकर 30 मार्च तक हर तीसरे दिन दक्षिण में दौरा किया। इसके अलावा राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, जेपी नड्डा, अमित शाह ने भी दक्षिण में प्रचार किया।
वहीं, मोदी ने सेंगोल को नए संसद भवन में स्थापित करने से लेकर काशी-तमिल संगमम और सौराष्ट्र-तमिल संगमम की शुरुआत करने तक का दांव खेला, लेकिन इस चुनाव में किसी भी तरह का दांव नहीं चल सका।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari