कांग्रेस को 1745 करोड़ का नया नोटिस, इनकम टैक्स विभाग ने मांगे 3567 करोड़

आयकर विभाग कांग्रेस के बैंक अकाउंट से टैक्स के 135 करोड़ रुपए निकाल चुका है। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस आर्थिक परेशानियों में घिरती जा रही है।

Advertisment
author-image
Marut raj
एडिट
New Update
कांग्रेस को 1745 करोड़ का नया नोटिस इनकम टैक्स विभाग ने मांगे 3567 करोड़ द सूत्र
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

भोपाल. लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ( Congress ) की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। आयकर ( इनकम टैक्स ) विभाग ( Income Tax ) ने पार्टी को एक और नोटिस जारी कर दिया है। इसमें 2014 से 2017 के लिए 1745 करोड़ रुपए के टैक्स की मांग की गई है। इस नए नोटिस के साथ कांग्रेस पर टैक्स डिमांड बढ़कर 3 हजार 5 सौ 67 करोड़ रुपए हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2014-15 के लिए 663 करोड़ रुपए, 2015-16 के लिए 664 करोड़ रुपए और 2016-17 के लिए 417 करोड़ रुपए का टैक्स डिमांड नोटिस कांग्रेस को भेजा गया है।

टैक्स रिबेट खत्म कर दी

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आयकर यानी IT विभाग ने राजनीतिक दलों को मिलने वाली टैक्स रिबेट खत्म कर दी है और पूरे कलेक्शन के लिए पार्टी पर टैक्स लगा दिया है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि जांच एजेंसी ने छापे में कांग्रेसी नेताओं से जब्त डायरियों की थर्ड पार्टी को लेकर हुई एंट्रीज पर भी टैक्स लगाया है।

दो दिन पहले 1800 करोड़ का नोटिस

कांग्रेस को 2 दिन पहले यानी 29 मार्च शुक्रवार को ही आयकर विभाग से पहला नोटिस मिला था। इसमें करीब 1823 करोड़ रुपए का भुगतान करने कहा गया है। यह डिमांड नोटिस 2017-18 से 2020-21 के लिए है। इसमें जुर्माने के साथ ब्याज भी शामिल हैं।

135 करोड़ बैंक खाते से वसूले

टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने पिछले सालों से जुड़ी टैक्स डिमांड के लिए पार्टी के खातों से 135 करोड़ रुपए पहले ही वसूल कर लिए हैं। हालांकि कांग्रेस ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है, जिस पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है।

Income tax कांग्रेस आयकर CONGRESS इनकम टैक्स