MP Lok Sabha Result 2024 : सागर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. वानखेड़े 4 लाख 71 हजार 222 वोट से जीतीं

सागर से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्र भूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा को करारी हार का मुंह दिखाया है।

Advertisment
author-image
Pratibha ranaa
New Update
सागर लता
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

MP Lok Sabha Election Result 2024 : सागर से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े ( Dr. Lata Wankhede ) जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्र भूषण सिंह बुंदेला ( Chandra Bhushan Singh Bundela ) उर्फ गुड्डू राजा को करारी हार का मुंह दिखाया है। डॉ.लता वानखेड़े ने 4 लाख 71 हजार 222 वोट से जीत दर्ज की है। उनको 7 लाख 87 हजार 979 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा के खाते में 3 लाख 16 हजार 757 वोट गए हैं।

 1996 से भाजपा का वर्चस्व

सागर लोकसभा मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक है। इस सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा आती हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में इन सभी 8 सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी। सागर लोकसभा के अंतर्गत बीना, सुरई, सुरखी, नारियोली, सागर, कुरवाई, सिरोंज और शमशाबाद विधानसभा सीटें हैं। सागर लोकसभा सीट पर 1996 से भाजपा के ही सांसद रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सागर में मतदान हुए थे। इस सीट पर कुल 17,45,690 मतदाता हैं। इनमें से 11,47,866 ने लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया था। सागर लोकसभा सीट पर 65.75 परसेंट मतदान हुआ था।

2024 का समीकरण

2024 के लोकसभा चुनावों के लिए सागर से भारतीय जनता पार्टी ने लता वानखेड़े को टिकट दिया था। वे वर्तमान में कुर्मी क्षत्रिय समाज की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष हैं। इससे पहले वे भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। लता वानखेड़े के सामने कांग्रेस ने गुड्डू राज बुंदेला को टिकट दिया था। वे 2023 में पार्टी में शामिल हुए थे। प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। इस बार उन्हें लोकसभा के मैदान में उतारा गया है।

साल

जीत

वोट मार्जिन

2024

डॉ.लता वानखेड़े (बीजेपी) 4,71,222

2019

राजबहादुर सिंह (बीजेपी)

3,05,542

2014

लक्ष्मी नारायण यादव (बीजेपी)

1,20,737 

thesootr links

 

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

 

 

चन्द्र भूषण सिंह बुंदेला डॉ. लता वानखेड़े Dr. Lata Wankhede MP Lok Sabha Election Result 2024