New Update
/sootr/media/media_files/LvgKplQiuD4HX3GI7GaZ.jpg)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
MP Lok Sabha Election Result 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok Sabha Election 2024 ) को लेकर शहडोल लोकसभा सीट ( Shahdol Lok Sabha seat ) पर वोटों की काउंटिंग पूरी हो गई है। भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने 3 लाख 97 हजार 340 वोट से जीत दर्ज कर ली है। उनको 7 लाख 11 हजार 143 वोट मिले हैं।
इस सीट पर भी बीजेपी का दबदबा
शहडोल लोकसभा सीट मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक है। इस लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं। इस सीट पर भी भाजपा का दबदबा है। 8 में से 7 विधानसभा सीटें- जयसिंहनगर, जैतपुर, कोतमा, अनूपपुर, बांधवगढ़, मानपुर और बरवारा भाजपा के खाते में है। सिर्फ एक पुष्पराजगढ़ सीट पर कांग्रेस के विधायक हैं। शहडोल लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 17,77,185 मतदाता हैं। इनमें से 11,49,506 ने वोटिंग की थी। शहडोल में वोटिंग परसेंट 64.68 प्रतिशत रहा था।
2024 का समीकरण
शहडोल लोकसभा सीट पर भाजपा ने अपनी मौजूदा सांसद हिमाद्री सिंह पर भरोसा जताया था। वे कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई थी। हिमाद्री सिंह के सामने कांग्रेस ने फुंदेलाल सिंह मार्को को चुनावी मैदान में उतारा था। वे 2013 और 2018 की मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायक थे।
साल | जीत | वोट मार्जिन |
2024 | हिमाद्री सिंह(बीजेपी) | 3,97,340 |
2019 | हिमाद्री सिंह (बीजेपी) | 4,03,333 |
2016 | उप चुनाव ज्ञान सिंह (बीजेपी) | 60,383 |
2014 | दलपत सिंह परस्ते (बीजेपी) | 2,41,301 |
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें।