कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में MP से किसी का नाम नहीं, BSP ने सतना से नारायण त्रिपाठी को उतारा

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें एमपी से किसी भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है। कल यानी शुक्रवार को एमपी के नामों का ऐलान हो सकता है।

Advertisment
author-image
Marut raj
New Update
b
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

BHOPAL. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले दो लिस्ट जारी की गई थीं। इनमें से दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने एमपी के लिए 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इसमें इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर सीट से उम्मीदवार घोषित नहीं किए गए थे। तीसरी लिस्ट में भी एमपी से किसी नाम की घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि कल यानी शुक्रवार को एमपी के नामों की घोषणा की जा सकती है। वहीं BSP ने सतना से पूर्व बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी को टिकट दिया है।

तीसरी लिस्ट में अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, तेलंगाना पॉन्डिचेरी सहित 57 नाम घोषित किए गए हैं।

देखें लिस्ट

द सूत्र

 

द सूत्र

 

 

BSP के टिकट पर लड़ेंगे नारायण त्रिपाठी

a

बहुजन समाज पार्टी ने 7 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। पूर्व बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी BSP की टिकट पर सतना लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। नारायण त्रिपाठी की खुद की विंध्य जनता पार्टी है, फिर भी वे BSP के टिकट पर लड़ेंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में नारायण त्रिपाठी विंध्य जनता पार्टी के टिकट पर ही चुनाव लड़े थे।

कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी Names of Congress candidates from MP एमपी से कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम

Third list of Congress candidates released | Inc Congress

कांग्रेस एमपी से कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी Third list of Congress candidates released CONGRESS Inc Congress Names of Congress candidates from MP