MP Lok Sabha Result 2024 : कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में नकुलनाथ पस्त, BJP के विवेक बंटी साहू से 1 लाख 13 हजार 618 वोट से हारे

Shreya Nakade | Jun 04, 2024, 15:43 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के बंटी साहू से 1 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।

MP Lok Sabha Result 2024 : आज़ाद भारत के इतिहास में यह दूसरी बार हुआ है जब मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। मध्यप्रदेश की बाकी सभी लोकसभा सीटों की तरह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मजबूत गढ़ छिंदवाड़ा भी अब कांग्रेस के हाथ से निकल गया है।भाजपा के विवेक बंटी साहू ने कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को 1 लाख 13 हजार 618 वोट से हरा दिया है।एग्जिट पोल में भी बंटी साहू की जीत के कयास लगाए जा रहे थे।जानते हैं कमलनाथ के गढ़ में उनकी प्रतिष्ठा को हराने वाले विवेक बंटी साहू कौन हैं ( who is vivek bunty sahu )-

विधानसभा में कमलनाथ को दी थी कड़ी चुनौती


विवेक बंटी साहू ने 2019 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था। 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कमलनाथ इस सीट से उपचुनाव लड़ने उतरे थे। बंटी साहू ने उन्हें कड़ी चुनौती दी थी। हालांकि उन्हें 25,837 मतों से हार झेलनी पड़ी।इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनावों में भी कमलनाथ ने उन्हें 36,594 वोटों से हराया था। बंटी साहू को 40.83 परसेंट वोट मिले थे।

ये खबर भी पढ़िए...

एनडीए के 400 पार के अनुमान पर भारी सट्टा बाजार का रुझान, मतगणना के बाद रुझानों में पिछड़े एक्जिट पोल

करोड़ो के मालिक है बंटी साहू


विवेक बंटी साहू छिंदवाड़ा के रईसों में गिने जाते हैं। उनके परिवार के शहर में कई बिजनेस हैं। चुनाव आयोग को दिए अपने एफेडेविट के अनुसार बंटी साहू की कुल संपत्ति 36 करोड़ से ज्यादा है।उनके कृषि, ट्रांसपोर्टेशन और प्रॉपर्टी के क्षेत्र में कई बिजनेस है। वहीं उनकी पत्नी के नाम मोटर बिजनेस और खेती है। विवेक बंटी साहू ने छिंदवाड़ा से ही बीकॉम की पढ़ाई की है। उन पर दो क्रिमिनल केस भी दर्ज है।

ये खबर भी पढ़िए...

लोकसभा चुनाव नतीजे : यूपी, राजस्थान से बीजेपी टेंशन में, 30 से ज्यादा सीटों का नुकसान

ये वीडियो देखें...

महंगा होने वाला है आपका रिचार्ज प्लान | Telecome Company लाएंगी नया प्लान

पहली बार लड़ा लोकसभा का चुनाव


विवेक बंटी साहू छिंदवाड़ा के भाजपा जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। 2024 में उन्होंने पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था। चुनाव से पहले ही छिंदवाड़ा में कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होने का दौर शुरु हो गया था। कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना भी बीजेपी में शामिल हो गए। ऐसे में उनकी जीत के कयास लगातार लगाए जा रहे थे।

ये खबर भी पढ़िए...

आंध्र में एनडीए 151 सीटों पर आगे ओडिशा में BJP को 75 सीटों पर बढ़त

छिंदवाड़ा में 11 बार नाथ परिवार के सांसद


छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर सिर्फ एक बार भाजपा के सांसद की जीत हुई थी। 1997 में सुंदर लाल पटवा ने जीत दर्ज की थी। हालांकि 1998 में फिर से चुनाव हुए। यहां कमलनाथ ने जीत दर्ज की। कमलनाथ छिंदवाड़ा से 9 बार सांसद रहे हैं। उनकी पत्नी अलका नाथ एक बार और बेटे नकुल नाथ एक बार सांसद रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव LIVE : 29 सीटों पर काउंटिंग जारी, लालवानी को रिकॉर्ड तोड़ वोट

ऐसे दर्ज की जीत


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश की 29 में से एक लोकसभा है। इस लोकसभा सीट के अंतर्गत 7 विधानसभा सीटें आती है। मध्य प्रदेश का यह इलाका कांग्रेस के दबदबे वाला क्षेत्र है। यहां की 6 सीटें- जुन्नारदेव, चौरई, सौंसर, छिंदवाड़ा, परासिया और पांढुर्णा पर कांग्रेस के विधायक हैं। सिर्फ एक सीट अमरवाड़ा में बीजेपी के विधायक हैं। लोकसभा में इस सीट पर सिर्फ 1 बार भाजपा सांसद जीत कर आए हैं वो भी 1997 में। 1998 में हुए चुनावों में फिर कांग्रेस ने यहां सत्ता पा ली थी।छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 16,32,190 मतदाता हैं। इनमें से 13,03,001 ने वोटिंग की थी। छिंदवाड़ा में वोटिंग परसेंट 79.83 प्रतिशत रहा था।

2024 का समीकरण


छिंदवाड़ा से कमल नाथ और नकुल नाथ के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच इस सीट से कांग्रेस ने मौजूदा सांसद नकुल नाथ को टिकट दी। वे छिंदवाड़ा से 9 बार के विधायक कमलनाथ के बेटे हैं। नकुल नाथ ने 2019 में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था।नकुलनाथ के सामने भारतीय जनता पार्टी ने विवेक बंटी साहू को चुनावी मैदान में उतारा था। वे भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। 2019 में छिंदवाड़ा में हुए विधानसभा के उप चुनावों में बंटी साहू कमलनाथ से हार चुके हैं।





























साल


जीत


वोट मार्जिन


2024

विवेक बंटी साहू (भाजपा) 1,13,618

2019


नकुल नाथ (कांग्रेस)


37,536


2014


कमल नाथ (कांग्रेस)


1,16,537






Tags:
  • कमलनाथ
  • छिंदवाड़ा लोकसभा सीट
  • नकुल नाथ
  • विवेक बंटी साहू
  • who is vivek bunty sahu
  • विवेक बंटी साहू कौन हैं
  • MP Lok sabha result 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा