ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्यों छोड़ी थी कांग्रेस , बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने बता दी वजह
Marut raj | Published:
Why did Jyotiraditya Scindia leave Congress Mahaaryaman Scindia told the reason द सूत्र
गुना शिवपुरी लोकसभा सीट पर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे पिता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार में महाआर्यमन सिंधिया दिन रात एक कर रहे हैं।
भोपाल. दिग्गज नेता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) ने कांग्रेस क्यों छोड़ी थी, इसकी वजह उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया ( Mahaaryaman Scindia ) ने बता दी है। गुना शिवपुरी लोकसभा सीट ( Guna Shivpuri Lok Sabha seat ) पर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे पिता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार में महाआर्यमन सिंधिया दिन रात एक कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने वह बात भी बता दी, जिसकी वजह से उनके पिता ने कांग्रेस छोड़ी थी।
पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने पर महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि मेरे पिताजी लंबे समय से कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे, तो उनके लिए यह कठिन फैसला था। पिताजी को यह फैसला जनता के लिए लेना पड़ा। पिताजी जनता के लिए लड़ रहे थे, कांग्रेस ने कहा कि वो अपनी लड़ाई सड़क पर लड़ें। कांग्रेस की इस बात का जवाब उनके पिता ने सड़क पर आकर दिया।
महाआर्यमन सिंधिया का कहना है कि उन्हें पिता के इस फैसले पर गर्व है। लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections ) के दौरान उठ रहे मुद्दों को लेकर उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर खोलने का उनके पिता का अगले पांच साल का लक्ष्य है। उन्होंने बताय कि गुना और शिवपुरी में एअरपोर्ट लाया जा रहा है। अगले पांच साल में बुनियादी ढांचे को विकसित करना है। ज्ञात हो कि गुना शिवपुरी लोकसभा सीट पर चुनाव के तीसरे चरण में सात मई को वोटिंग होगी।
पिता के लिए कठिन फैसला था

पांच साल का लक्ष्य बताया
महाआर्यमन सिंधिया का कहना है कि उन्हें पिता के इस फैसले पर गर्व है। लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections ) के दौरान उठ रहे मुद्दों को लेकर उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर खोलने का उनके पिता का अगले पांच साल का लक्ष्य है। उन्होंने बताय कि गुना और शिवपुरी में एअरपोर्ट लाया जा रहा है। अगले पांच साल में बुनियादी ढांचे को विकसित करना है। ज्ञात हो कि गुना शिवपुरी लोकसभा सीट पर चुनाव के तीसरे चरण में सात मई को वोटिंग होगी।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari