भोपाल महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े
भोपाल में महिला अपराध का बढ़ता ग्राफ, 26% बढ़ोतरी के साथ पिछले साल से 585 मामले ज्यादा दर्ज, देखिए रिपोर्ट
Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 17, 2026, 12:23 IST
भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े चौंकाने वाले, 9 महीने में 2,801 केस
भोपाल में इस साल महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले 26 प्रतिशत बढ़ गए हैं। 1 जनवरी से 30 सितंबर तक शहर के थानों में दो हजार 801 केस दर्ज किए गए। भोपाल क्राइम रिपोर्ट 2026 के ये आंकड़े थानों से जुटाए गए हैं। पिछले साल इसी अवधि में दो हजार 216 केस दर्ज हुए थे। यानी पिछले साल के मुकाबले इस साल 585 मामले ज्यादा दर्ज किए गए।
महिला अपराध में 26 प्रतिशत बढ़ोतरी
भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़ों में पिछले तीन साल में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 2024 में इसी अवधि के दौरान दो हजार 482 मामले दर्ज हुए थे। 2025 में यह संख्या घटकर दो हजार 216 रह गई। वहीं, 2026 में मामले बढ़कर 2024 के आंकड़े से भी करीब 13 प्रतिशत ज्यादा हो गए।
किस श्रेणी में कितने केस बढ़े?
अपहरण के मामले 50 प्रतिशत बढे
इसमें 9.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, 2026 में सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला दर्ज हुआ, जबकि 2025 में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया था। 2024 में सामूहिक दुष्कर्म के तीन मामले दर्ज हुए थे।
छेड़छाड़ के मामले भोपाल में बढे
हत्या की कोशिश के मामले भी बढ़े हैं। पिछले साल ऐसे 5 केस दर्ज हुए थे, जबकि इस साल इनकी संख्या बढ़कर 15 हो गई। यानी मामले तीन गुना हो गए। वहीं, हत्या के केस 8 से बढ़कर 10 हो गए।
आपराधिक धमकी और हिंसा की धमकी से जुड़े मामले सबसे ज्यादा रहे। इस साल ऐसे 796 केस दर्ज हुए, जबकि पिछले साल इनकी संख्या 575 थी। यानी इनमें 38.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
क्रूरता और अन्य बीएनएस अपराध भी बढे
2024 के मुकाबले कहां कितनी बढत
हालांकि, सभी तरह के मामलों में बढ़ोतरी नहीं हुई। साधारण चोट के मामले 78 से घटकर 42 रह गए। गंभीर चोट के केस भी नौ से घटकर सात हो गए। वहीं, दहेज हत्या के मामले आठ से घटकर छह रह गए।
भोपाल पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?
महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों की जांच सर्वोच्च प्राथमिकता से होती है। जांच पूरी होते ही चार्जशीट (आरोप पत्र) जल्दी अदालत में दाखिल की जाती है।”
By: संजय कुमार, पुलिस कमिश्नर, भोपाल पुलिस
इनमें सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) ट्रेनिंग के कार्यक्रम और लड़कियों के कोर्स शामिल हैं। मकसद उनकी सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाना है।
महिला सुरक्षा भोपाल का सवाल
पुलिस ने इस दिशा में कई अभियान चलाए हैं। अब देखना होगा कि इन अभियानों से अपराध के मामलों में कितनी कमी आती है।
भोपाल में अपराध से जुड़े ये आंकड़े अहम हैं, क्योंकि हर मामले के पीछे एक पीड़ित और उसका परिवार होता है। आने वाले महीनों में भी भोपाल में अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों पर नजर रखना जरूरी होगा।
FAQ
- भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध कितने प्रतिशत बढ़े?
भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध करीब 26 प्रतिशत बढे हैं। एक जनवरी से 30 सितंबर 2026 तक 2,801 केस दर्ज हुए। पिछले साल इसी अवधि में 2,216 केस थे। - संख्या के हिसाब से किस अपराध में सबसे ज्यादा बढोतरी हुई?
आपराधिक धमकी के केस संख्या में सबसे ज्यादा बढे। ये 575 से बढकर 796 हो गए। अपहरण के केस 337 से 505 हुए। - भोपाल पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?
भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के मुताबिक जांच सर्वोच्च प्राथमिकता से होती है। जांच पूरी होते ही चार्जशीट दाखिल की जाती है। पुलिस ने सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के कार्यक्रम और जागरूकता अभियान भी चलाए हैं।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिर 8 मौतें, डेढ़ साल में 100 से ज्यादा जानें गईं; अकेले दौसा में 57 सड़क हादसे
By Saurabh Mishra
झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने राजनीतिक परिवारों को दी तरजीह, पूर्व सांसदों की बहुओं को टिकट
By Jageshwar prasad
रितु बराला मामले में राहुल गांधी का डोटासरा को फोन, राजस्थान में महिला पुलिसकर्मी पर FIR के निर्देश
By Ashish Bhardwaj
भर्ती परीक्षाएं स्थगित होने से युवाओं को झटका, शराब घोटाले में 20 नए आरोपी, इस सप्ताह क्या रहा खास
By Arun Tiwari
MP में आयुष्मान योजना से होगा हार्ट, लिवर और फेफड़ों का इलाज? 10 लाख तक कवर करने की तैयारी
By Sourabh Bhatnagar
कोटा एलन इंस्टीट्यूट में JEE की तैयारी कर रहे छात्रों में हिंसक झड़प, टॉय गन के बट से सिर पर वार
By Ashish Bhardwaj
बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति जब्त करने का आदेश, महादेव एप के तर्ज पर खड़ा किया सट्टे का साम्राज्य
By Harrison Masih