देवास की लुटेरी दुल्हन: पैसे लेकर रचाई शादी, सुहागरात के अगले दिन फरार, 3 आरोपी गिरफ्तार

author-image
एडिट
New Update
देवास की लुटेरी दुल्हन: पैसे लेकर रचाई शादी, सुहागरात के अगले दिन फरार, 3 आरोपी गिरफ्तार

देवास. हाटपिप्लीया पुलिस ने मंगलवार को लुटेरी दुल्हन के एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें आरोपी महिला का पति भी शामिल है। ये युवकों को शादी के जाल में फंसाकर अपना शिकार बनाते थे। लुटेरी दुल्हन शादी करने के बाद पैसा लेकर फरार हो जाती थी।

हाटपिप्लीया के राजेंद्र से लूट के बाद गिरोह का खुलासा

राजेंद्र नाम के फरियादी ने पुलिस में 19 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि किशनलता नाम की महिला ने उससे 1 लाख 10 हजार रूपए लेकर शादी रचाई। उसने शादी के शपथपत्र पर सिग्नेचर भी किए फिर सुहागरात के अगले दिन वह फरार हो गई।

पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने आरोपी लुटेरी दुल्हन किशनलता, अनूपसिंह राजपूत, मुकेश दुबे को गिरफ्तार किया है। ये तीनों राजगढ़ के भगवतीपुर थाना क्षेत्र के हैं। पुलिस ने बताया कि किशनलता पैसे लेकर लड़कों से शादी करती थी। फिर शादी के बाद मौका पाकर फरार हो जाती थी। लुटेरी दुल्हन के इस काम में उसका पति अनूपसिंह राजपूत और मुकेश दुबे भी साथ देते थे।

फरेब के सात फेरे