MP में मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की को दिया तीन तलाक, हलाला के लिए बना रहा दबाव

author-image
एडिट
New Update
MP में मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की को दिया तीन तलाक, हलाला के लिए बना रहा दबाव

नरसिंहपुर. यहां से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नरसिंहपुर की हिंदू लड़की ने मुस्लिम युवक से शादी की थी। शादी किए हुए 8 साल हो चुके हैं। युवती का आरोप है कि पति के परिवार वाले उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे। जब उसने धर्म परिवर्तन से मना कर दिया तो पति ने तलाक दे दिया। अब हलाला के लिए परेशान किया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 



यह है पूरा मामला: पीड़िता के दो बच्चे हैं। पीड़िता का कहना है कि पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है। अब वह हलाला के लिए दबाव बना रहा है। पति का नाम फारुख है, जो नरसिंहपुर के करेली का रहने वाला है। पीड़िता ने 2014 में फारुख से प्रेम विवाह किया था। पति के घर वाले लड़की से दहेज के लिए मारपीट करते हैं। युवती ने करेली थाने में ससुराल वालों पर दहेज के लिए परेशान करने का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद आरोपी पति कह रहा है कि पहले हलाला कराओ, उसके बाद वापस रखूंगा। 



पीड़िता ने बताई आपबीती: पति शादी के बाद नमाज पढ़ने के लिए जबरदस्ती करता था। न करने पर मारपीट करता था। मांस खिलाने के लिए मजबूर करता था। शराब पीकर मारपीट करता था। उसने मुझ पर चरित्रहीनता के आरोपी भी लगाए। पूजा-पाठ नहीं करने देता था। नवरात्रि पर व्रत रखने की कोशिश करो तो उसी दिन घर में मांस-मदिरा लाते। नवरात्रि में भी मांस खाने के लिए कहता था। हमेशा तीन तलाक की धमकी देता था। लड़की ने आरोप लगाया कि फारुख ने मुझे फंसाया है। पहले कहता था कि धर्म परिवर्तन नहीं कराएंगे।   



एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ: करेली थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने कहा कि 26 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, ट्रिपल तलाक कानून, दहेज उत्पीड़न और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फारुख सहित उसके परिवार वालों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार बताए जा रहे हैं।   


Madhya Pradesh मध्यप्रदेश Narsinghpur नरसिंहपुर Love marriage लव जिहाद लव-जिहाद divorce मुस्लिम वर Hindu हिंदू तलाक प्रेम विवाह Halala हलाला