गलवान घाटी में शहीद हुए थे दीपक सिंह, अब पत्नी रेखा करेगी देश की रक्षा

author-image
jagrati barsaley
एडिट
New Update
गलवान घाटी में शहीद हुए थे दीपक सिंह, अब पत्नी रेखा करेगी देश की रक्षा

गलवान घाटी में शहीद हुए रीवा के सपूत लांस नायक दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह भी अब अपने पति के नक्शे कदम पर चल पड़ी हैं। रेखा अपने पति के बलिदान को याद करते हुए भारतीय सेना का हिस्सा बनने जा रही है। वे देश की रक्षा में अपना जीवन लगाने के लिए भर्ती होना चाहती हैं।



शहीद की पत्नी करेगी अब देश की सेवा: रेखा सिंह का चयन कमीशंड ऑफिसर की रैंक पर हुआ है। प्रयागराज में SSB (सर्विस सिलेक्शन बोर्ड) का टेस्ट क्लीयर हो गया है। मेडिकल फॉर्मेलिटीज पूरी करने के बाद चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में लेफ्टिनेंट प्री कमीशन ट्रेनिंग करेंगी। दीपक की पत्नी रेखा ने पर्सनैलिटी ऑफ इंटेलिजेंस टेस्ट पास कर लिया है। रेखा MSC, B.ED, NCC-C पहले ही कर चुकी हैं। उनकी इच्छा थी कि पति की तरह वह भी देश सेवा करें।



गलवान घाटी में शहीद हुए थे दीपक: 15-16 जून 2020 को भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ इंडियन आर्मी का टकराव हुआ था। तब चिकित्सा कोर 16वीं बटालियन बिहार रेजीमेंट में तैनात लांस नायक दीपक सिंह नर्सिंग सहायक की ड्यूटी कर रहे थे। ऑपरेशन के दौरान घायलों को इलाज मुहैया करा रहे थे। उनको भी गंभीर चोटें आई थीं। फिर भी 30 सैनिकों की जान बचाई। इसके बाद शहीद हो गए। शहीद दीपक सिंह को मरणोपरांत वीर चक्र से नवाजा गया। 24 नवंबर 2021 को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रेखा सिंह को वीर चक्र दिया। 

 


रेखा सिंह Rewa रीवा lieutenant नर्सिंग सहायक बिहार रेजीमेंट 16वीं बटालियन कमीशंड ऑफिसर Indian Army शहीद दीपक सिंह Martyr Deepak Singh