GWALIOR: कोविड के प्रिकॉशन डोज हेतु चलेगा महाअभियान , तय तिथियों में सभी केंद्रों पर लगेंगे फ्री टीके

author-image
Dev Shrimali
एडिट
New Update
GWALIOR:  कोविड के प्रिकॉशन डोज हेतु चलेगा महाअभियान , तय तिथियों में सभी  केंद्रों पर लगेंगे फ्री टीके

GWALIOR.  कोविड-19 के टीकाकरण हेतु  30 सितम्बर 2022 तक कोविड वैक्सीन जन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा है।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनीष शर्मा ने बताया कि ग्वालियर जिले में प्रिकॉशन डोज के लिए महा अभियान के लिए तिथियाँ निर्धारित की है जिले में 27 जुलाई,3 अगस्त,17 अगस्त,31 अगस्त,14 सितम्बर और 28 सितम्बर 2022 को सम्पूर्ण जिले में निर्धारित केन्द्रों पर नि:शुल्क टीकाकरण का कार्य किया जाएगा।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शर्मा ने आम नागरिकों से कहा है कि कोविड-19 का खतरा अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगों को नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज लगाने का कार्य किया जा रहा है। सभी नागरिक जिन्होंने कोविड-19 के दोनों टीके लगावा लिए है वह भी निर्धारित केन्दों पर पहुँचकर वैक्सीनेशन का डोज अवश्य लगवाएं। महा अभियान के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित रूप से भी टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।


ग्वालियर Gwalior कोविड-19 एहतियात Vaccination मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टीकाकरण Precaution Chief Medical and Health Officer